बचपन की, हर याद में, शायद वो मेरा साझी है,
मुझे बनाकर, ओझल होता, वो मेरा माज़ी है |
टहनियों में जिसकी झूल कर खेला करता था
दोपहर की धूप में थक कर जहाँ सोया करता था ||
दिल को चोट लगती थी तो उसीसे बात करता था,
ख़ामोशी से सब सुनता था, जब कभी मैं रोया करता था |
दूर आ गया हूँ बहुत, पर सब याद रहता है,
वैसे हर घर में एक खूबसूरत पुराना पेड़ रहता है ||
वक़्त की, सर्द और गर्म हवाओं, ज़िम्मेदारियों में अब ग़ुम सा रहता है
माँगता कभी कुछ नहीं बस जिसे जो चाहिए, वो दिआ करता है |
आँगन का वो पेड़ पुराना, घर जाऊँ तो जैसे झूमने लगता है,
कहता कुछ नहीं, खुश तो है, अंदर ही अंदर, मगर चुप रहता है ||
आँगन का वो पेड़ पुराना अब चुप रहता है
7 Jul 2020
"बस यूँही गुमाँ रहता है" Bas yunhi gumaan rehta hai...
Struggles of life has made us to sacrifice, I'm trying to explain how does it actually feel.
2 Jul 2020
"हमेशा देर कर देता हूँ मैं" Hamesha der kar deta hun main...
Written by Muneer Niazi, a wonderful poet and orator and I've tried to relive the feelings he had for these lines. Please share how you feel.
11 Jun 2020
एक कहानी (Trailer)
Host of एक कहानी?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.