

- 9
- Episodes
- 2021
- First episode
About Jitendra Meena
The Jitendra Meena Podcast . I am Freelance Journalist. Make A hindi news commentary (Daily news) podcast .
- Publisher
- Jitendra Meena
- Category
- news
- Language
- hi
- Explicit
- Yes
- First episode
- 20 Mar 2021
- Latest episode
- 1 Jun 2021
Latest episodes
9 episodes in the feed.

1 Jun 2021
Poetry- Ye Soch Kya Hai | ये सोच क्या है
This Poetry Written By Jitendra Meena. यह कविता जीतेन्द्र मीना द्वारा लिखी गई है । शीर्षक - ये सोच क्या है

19 May 2021
हिन्दी कविता । बस यही याद है मुझे । Audio Podcast
The Jitendra Meena Podcast. It's Hindi Poetry Written By Jitendra Meena. Poetry name Bas Yahi Yaad hai mujhe . Listen my Poetry On Anchor Podcast. Thank You

19 May 2021
ये सोच क्या है ? हिन्दी कविता ।
The Jitendra Meena Podcast. It's Hindi Poetry Written By Jitendra Meena. Poetry name Ye Soch Kya Hai ? If You Are Listening My Poetry Podcast Anchor. Share It .

16 May 2021
लखनऊ:- कोरोना जैसे लक्षणों से गाँव मे 15 मौतें, लोगो मे दहशत , नही मिल रही कोई सुविधा ।
लखनऊ:- कोरोना जैसे लक्षणों से गाँव मे 15 मौतें, लोगो मे दहशत , नही मिल रही कोई सुविधा । पूरा मामला बक्शी का तालाब से इन्दारा गाँव का है अधिक जानकारी के लिये पॉडकास्ट सुने -

15 May 2021
तौकते’ तूफान के अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना, हाई अलर्ट जारी
तौकते’ तूफान के अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना, हाई अलर्ट जारी देश के तटीय क्षेत्रों में एक और तूफान की चेतावनी सबको खौफजदा कर रही है। ‘तौकते’ चक्रवात शनिवार के बाद तटीय इलाकों में तबाही मचा सकता है। हालांकि, शनिवार को ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ‘तौकते’ तूफान के अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना, हाई अलर्ट जारी - नयी दिल्ली: देश के तटीय क्षेत्रों में एक और तूफान की चेतावनी सबको खौफजदा कर रही है। ‘तौकते’ चक्रवात शनिवार के बाद तटीय इलाकों में तबाही मचा सकता है। हालांकि, शनिवार को ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और एक दिन बाद इसके गुजरात तट को पार करने की संभावना है। मौसम स्थिति गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार सुबह तक चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ में तब्दील होने की संभावना है। फिर इसके शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है। इसने कहा कि लक्षद्वीप में 15 मई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होगी तथा 16 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। 15 मई को कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी तथा कुछ स्थानों पर 16-17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक (तटीय एवं आसपास के जिलों) में 15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी तथा 16 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण और गोवा में 15-16 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय जिलों में 16 मई से बारिश होने की संभावना है तथा 17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 18 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी से अत्यंत भारी तथा किसी-किसी स्थान पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। तूफान को ‘तौकते’ नाम म्यांमा ने दिया है जिसका मतलब ‘छिपकली’ होता है। इस साल भारतीय तट पर यह पहला चक्रवाती तूफान होगा।

14 May 2021
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी और शाह के राज में पुलिस का दुरुपयोग
The Jitendra Meena Podcast. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी और शाह के राज में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है. रेड राज का बोलबाला है. मदद करने वाले फरिश्तों को मोदी सरकार शिकार बना रही है. मोदी सरकार बौखला गई है.

11 May 2021
पटना:- गिरफ्तारी पर बोले पप्पू यादवः कोरोना काल में जिंदगियां बचाना अपराध है तो मैं अपराधी हूं
पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह आरोप खुद पप्पू यादव ने ट्वीट करके लगाया. उनका कहना है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह आरोप खुद पप्पू यादव ने ट्वीट करके लगाया. उनका कहना है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है. बीते दिनों ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट करके कहा, 'कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं, PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या, भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं, लोगों को बचाऊंगा, बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!' पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट करके कहा, 'लॉकडाउन उल्लंघन के नाम पर गिरफ्तारी, सरकार ने खुद मार ली अपने पांव पर कुल्हाड़ी, जाग गयी जनता तो मोदी-नीतीश यह आपको पड़ेगी भारी.' पप्पू यादव के समर्थन में आई RJD पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध आरजेडी ने भी किया है. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है. जीतनराम मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा और कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करे और उसके एवज़ में उसे गिरफ़्तार किया जाए ऐसी घटना मानवता के लिए ख़तरनाक है, ऐसे मामलों की पहले न्यायिक जांच हो तब ही कोई कारवाई होनी चाहिए नहीं तो जन आक्रोश होना लाज़मी है. मुकेश सहनी ने भी गिरफ्तारी पर उठाए सवाल वहीं, नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जनता की सेवा ही धर्म होना चाहिए, सरकार को जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्था एवं कार्यकर्ता को आमजन के मदद के लिए प्रेरित करना चाहिए, जन प्रतिनिधि को भी कोरोना गाइड्लाइन का सख़्ती से पालन करते हुए कार्य करना चाहिए, ऐसे समय में सेवा में लगे पप्पू यादव को गिरफ़्तार करना असंवेदनशील है. लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव गिरफ्तार बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसद निधि से खरीदी गई एंबुलेंस की पोल खुलने के बाद सारण के अमनौर में पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया था. पप्पू यादव पर अमनौर के अंचलाधिकारी ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत में पप्पू यादव पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में काफिले के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था. इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया था. लॉकडाउन उल्लंघन के केस पर पप्पू यादव ने उठाया था सवाल लॉकडाउन उल्लंघन के केस पर पप्पू यादव ने कहा था कि यह राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि जब हम गए तो वहां हमने शांतिपूर्ण तरीके से चीजों को उजागर कियास उस वक्त केस करने वाले लड़के मौजूद भी नहीं थे, इस मामले की सच्चाई के लिए आईजी के नेतृत्व में जांच हो, घटना के 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई, यह घटना के तुरन्त बाद क्यों नहीं? सामुदायिक केंद्र पर खड़ी एंबुलेंस की खोली थी पोल पिछले दिनों ही पप्पू यादव ने सारण जिला के अमनौर में स्थापित विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र के भवन में पहुंचकर वहां मौजूद MPLAD से खरीदी गई दर्जनों एम्बुलेन्स को जनता को समर्पित नहीं किये जाने पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की मंशा पर भी सवाल उठाया. इसके बाद बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि ड्राइवर न होने की वजह से एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पाया था, अगर पप्पू यादव ड्राइवर की व्यवस्था करते हैं तो संचालन शुरू कर देंगे. इसके अगले ही दिन पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 40 ड्राइवरों को पेश किया और कहा कि ये लोग एंबुलेंस चलाने के लिए तैयार हैं.

10 May 2021
बंगाल - गवर्नर राजदीप धनखड़ ने नारदा घोटाले मे TMC नेताओ पर केस चलाने की मंजूरी दी ।
बंगाल: गवर्नर जगदीप धनखड़ ने नारदा घोटाले में TMC नेताओं पर केस चलाने को मंजूरी दी कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनती दिख रही है. दरअसल ममता बनर्जी के मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण से ठीक पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नारदा घोटाले (Narada scam) में पूर्व मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शीर्ष पदाधिकारियों फ़रहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की गई है. बता दें कि सीबीआई की जांच का सामना कर रहे मंत्रियों में से दो को राज्यपाल द्वारा आज स्वयं शपथ दिलाई जाएगी. रविवार को जारी 43 मंत्रियों की सूची में सुब्रत मुखर्जी और फिरहाद हकीम का नाम भी शामिल है. राज्यपाल की ओर से दी गई इस मंजूरी के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भौहें चढ़ गई हैं. इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बड़ी लड़ाई के रूप में बदल गया था लेकिन चुनाव में टीएमसी में मिली शानदार जीत ने ममता बनर्जी को एक बड़े नेता के रूप में पेश किया है. ऐसे में उनके मंत्रियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई अब ममता को रास नहीं आ रही है. इस मामले में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की ओर से मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं मिलने के कारण सीबीआई ने अभी तक उनपर मुकदमा नहीं चलाया है. राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान देने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य होने वाले व्यक्तियों के संबंध में अभियोजन के लिए मंजूरी दी है. राज्यपाल ने फ़रहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी के संबंध में अभियोजन के लिए मंजूरी दी है. जिस समय ये अपराध किया गया था उस वक्त ये सभी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्रियों का पद संभाल रहे थे.

20 Mar 2021
NIA ने Recreate किया crime seen
The pod cast by Jitendra Meena
Host of Jitendra Meena?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.