यूं तो वीरेंद्र आज राज का मुंह काला करके उसे पूरे कॉलेज में घुमाने वाला था, लेकिन जैसे ही वह उसके मुंह पर काला रंग लगाने वाला था वहां वीरेंद्र को मारने के लिए गुंडे आ गए और उसे बहुत मारा। क्या वो गुंडे राज को बचाने आए थे या उनकी वीरेंद्र से कोई दुश्मनी थी?
16 Jan 2024
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 10 - Mr. & Miss Fresher
आज राज के कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी है और आज ही वह दिन है जिस दिन के लिए वीरेंद्र ने राज को धमकी दी थी इसका मुंह काला करके पूरे कॉलेज में घुमाने की। राज Mr.Fresher बन गया और वीरेंद्र का गुस्सा उसके लिए और ज्यादा बढ़ गया।
12 Jan 2024
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 9 - Rab Ne Bana Di Jodi
आज थी राज के कॉलेज में उनकी फ्रेशर्स पार्टी और पार्टी में रैंडमली बनने वाले थे पार्टनर्स। क्या लगता है आपको? आखिर कौन बनेगी राज की पार्टनर? वृंदा, नविषा या कोई और?
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 7 - Veerendra Ka Jhagda
वीरेन्द्र अपने दोस्तों के साथ उसी होटल में खाना खाने जाता है, जहां राज काम करता था। वहां वह राज का मजाक बनाता है और नशे में दो आदमियों से झगड़ा करके वहां से चला जाता है।
22 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 6 - Dharm Sankat
राज जब कॉलेज आया तो पहले दिन ही कॉलेज के सबसे बिगड़े लड़के वीरेंद्र से उसका टकराव हो गया था। वीरेंद्र ने राज को 14 दिन का समय दिया कॉलेज छोड़ने का। राज जब शाम को होटल पहुंचा, तो वीरेंद्र और उसके दोस्त उसी होटल में आ गए। अब वो वहां राज को देख कर क्या रिएक्ट करते हैं? देखिए।
21 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 5 - First Fight In College
राज का कॉलेज में पहला दिन और पहले दिन ही कॉलेज के बिगड़े हुए लड़कों ने राज को परेशान किया और इसी बीच राज ने एक लड़की को बचाने के लिए कॉलेज के एक बिगड़े लड़के को हाथ से रोक कर पीछे कर दिया और पहले दिन ही नई दुश्मनी मोल ली।
20 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 4 - Ek Naya Rishta
राज जिस बस्ती के लोगों को अपना परिवार मानता था, वो सरकार के उनकी बस्ती तोड़ देने की वजह से शहर छोड़ कर जा चुके थे और अब राज इस शहर में अकेला था। इस अकेले शहर में ऊपर वाले के चमत्कार से राज को एक बूढ़ी औरत मिली, जिसे वह दादी मानने लगा।
19 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 3 - Part Time Job
राज को होटल का मैनेजर मजबूरी में सिर्फ एक दिन के लिए काम दे देता है मगर काम के प्रति उसका समर्पण देख कर, वह उसे परमानेंट नाइट शिफ्ट पर रख लेता है।
17 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 2 - School Se College Tak Ka Safar
डॉक्टर के अनुसार जो लड़का कुछ ही वक्त तक ज़िंदा रहने वाला था और जिसे उसके पिता ने कचरे के ढेर में फेंक दिया था, उसी लड़के को उस सफाई कर्मी ने पाल पोस कर बड़ा किया और अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया। वह लड़का उस सफाई कर्मी को ही अपना पिता मानता था। उसके पिता के दुनिया छोड़ जाने के बाद उसने अपनी 12th की पढ़ाई पूरी की और अब उसका एडमिशन कॉलेज में होने वाला है।
17 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer | Chapter 1 - Kachre Ka Dher
इस chapter में बताया गया है कि कैसे एक पिता जन्म होते ही अपने बच्चे को कचरे के ढेर में फेंक देता है, वो भी केवल इस वजह से कि डॉक्टर ने कह दिया था कि वह बच्चा ज्यादा दिन नहीं जी सकता। ऊपर वाले के आशीर्वाद से वह बच्चा दो दिन तक उस कचरे के ढेर में पड़े रहने के बावजूद भी एक सफाई कर्मी को मिल जाता है और वह सफाई कर्मी ही उसे पाल पोस कर बड़ा करता है।
16 Dec 2023
Fakeer Ki Lakeer - Trailer
राज, एक गरीब लड़का जिसे जन्म के समय से एक अजीब सी बीमारी थी। उसके हाथ में कोई लकीर नहीं थी और जन्म के समय डॉक्टर ने कह दिया था कि ये ज्यादा वक्त तक नहीं बचेगा। उसके पिता ने पैदा होते ही उसे एक कचरे के ढेर में फेंक दिया और उसकी मां को सिर्फ इतना बताया कि बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। एक गरीब सफाई वाले ने उसे कचरे के ढेर से निकल कर उसे बचा कर अपने घर में पनाह दी और पाल पोस कर बड़ा किया। जो राज कुछ वक्त ही ज़िंदा रहेगा ऐसा डॉक्टर द्वारा कहा गया था, वही राज 18 साल का हो चुका है और गरीबी की मार झेल रहा है। जिसने उसकी जान बचाई वो भी इस दुनिया से जा चुके हैं और अब राज की ज़िंदगी में सिर्फ उसका एक दोस्त वीर है। क्या होगा जब राज को एक जादुई पैन मिलेगा? एक ऐसा पैन जिस से वह अपने हाथों की लकीरों को बना कर एक जीवंत सच बना देगा। क्या होगा राज की कहानी में? जानने के लिए जुड़े रहिए “फकीर की लकीर” से
Host of The Storyteller?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.