कुछ ऐसा हुआ कि..बूढ़ी दादी बोली..मुझे यही विश्वास चाहिए
सियासत में नेताओं की चर्चा होना लाजमी है। लेकिन, चर्चा का विषय क्या है और उस विषय की गंभीरता क्या..? यह बहुत आवश्यक है। सुनिए मप्र सरकार में मंत्री विश्वास सारंग के साथ क्या हुआ? बूढ़ी दादी की कहानी
8 Jul 2021
zindgi kameeni hai
*सुनिए आपके अनुभवों को छूता यह उफ्फ़..पॉडकास्ट*
*जिंदगी जब कमीनापन दिखाए तो आप उससे भी बड़े कमीने बन जाइये। जैसे को तैसा ...बस चलती रहेगी ज़िंदगी ...अन्यथा कब अटक ले और कब पटक ले ...पता भी न चलेगा
18 Mar 2021
*भ्रष्ट्राचार बहुत हो गियो !*
*अब तो एमडी गियो !!
एक भ्रष्ट्र अफ़सर की कहानी । उफ्फ़ की जुबानी
10 Jan 2021
badle badle se sarkar nazar aate hain..suniye kyon
मधुर भाषी..शिव बाबू..जिनके शब्द मानो शहद से पगे हों । कभी कभी तो लगता कि मामा ने शहद की एजेंसी ले रखी है । महिला बच्चे तो इस कदर मुरीद की...मामा जैसा कोई नही ।
उफ्फ़...यह क्या हुआ । शिव बाबू सत्ता में लौटे तो लेकिन नए तेवर और कलेवर में । शब्दों तो हैं लेकिन उफ्फ़ मुई मिठास छू हो गई । लगता है कि इस बार शहद पतंजलि वाला ले मारा ।
शिव हटो बचो अंदाज से परे अब दफ़न से लेकर टाँगने तक पहुंच चुके हैं
खैर..बदले शब्दों के पीछे शिव का वो अनुभव भी है जो सत्ता छिनने से लेकर हासिल करने के बीच अपनों ने दिया । जो कभी दाएं बाएं थे...उन्होंने ही चुका करार देने में कोई कोर कसर न छोड़ी ।
वो अफसर जो शिव के आंगन में खड़े होकर गपियाते थे उन्होंने भी पाला बदला और चुगलयाने लगे ।
वहां वक्त के साथ सियासत के भी नए समीकरण गढ़ने लगे हैं । अब सरल,सहज,मिलनसार के पीछे छोड़ते हुए दबंग नेताओं की पूछ अधिक है । मोदी चमके,शाह चमके,योगी चमके...।
यह भी शायद वो अनुभव है..जिसने शिव को अपनी पुरानी छवि से बाहर निकलने पर मंज़बूर कर दिया । ऐसा महसूस होता हैंकि मामा अपनी सॉफ्ट इमेज का चोला उतार फेकने के लिए बेकरार हो ।
शायद उन नेताओं के लिए भी संदेश हो जो आज भी मामा की कुर्सी पर नज़रें गड़ाए बैठे हैं ।
शिव के पिछले कार्यकालों में अफसरशाही हावी होने का आरोप खूब लगा । इतना कि शिव की हार में यह भी एक बड़ी वजह शामिल की गई ।
खैर पुराने अनुभव से सीखना कुछ बुरा तो नही लेकिन अचानक इतना बदलाव सवाल तो खड़ा करेगा ही । चलिए शिव अपनी रणनीति में कितना सफल होते हैं साथ ही सॉफ्ट इमेज वाले शिव को स्वीकार करने वाली आम जनता...इस नए रूप को कितना स्वीकार करेगी ..यह तो साहब भविष्य ही तय करेगा ।
11 Dec 2020
*वीडियो नही है ..लेकिन गुरु सुनिए ज़रूर ! उफ्फ़..चर्चा गर्म है*
https://youtu.be/FNK6s-yDEKk
dekhiye mp kee raajneeti ka khakaa
9 Dec 2020
*सरकार जागो ! देखो क्या हो रहा है यह..*
https://youtu.be/QpyKjdkoQqY
देखिए क्या चल रहा है मप्र की सीमा में
6 Dec 2020
इसे न खाना वर्ना..
https://youtu.be/NhtUli6BlmQ
चावल, गेहूं,चीनी या फिर अन्य खाने पीने के पदार्थों में मिलावट की खबर तो आम है लेकिन उफ्फ़ अब सरकारी राशन की दुकान में बिकने वाले नमक मेँ भी मिलावट
2 Dec 2020
*उफ्फ़..! इस नन्ही बच्ची ने तो मोदी सरकार को धो डाला
https://youtu.be/p5QyybA_YB0
उफ्फ़..! इस नन्ही बच्ची ने तो मोदी सरकार को धो डाला*
https://youtu.be/p5QyybA_YB0
27 Nov 2020
क्यों उठा रही है BJP ! लव जिहाद और गौ कल्याण का मुद्दा । यह रही असल वजह
https://youtu.be/vIZ-rTf
मप्र में उछलती सियासत की कहानी
24 Nov 2020
लो BJP के एक नेता जी फिर फंस गए..सुनिए
मप्र के सीधी जिला bjp अध्यक्ष और एक महिला का ऑडियो वॉयरल हुआ जिसमें दोनो के बीच हुई बातों के अंश है । ऑडियो को लेकर राजनीति में हंगामा मच गया है
21 Nov 2020
करेली का गुड़ कहीं कड़वा न हो जाए
गुड़...नाम सुनकर ही मुंह मे पानी आ जाता है । लेकिन विडम्बना देखिए साहब ..भले ही गुड़ हमे मीठा स्वाद देता लेकिन उसके बनाने वालों की ज़िंदगी में मानो कड़वाहट ने अपना बसेरा कर लिया हो ।
करेली...गुड़ की मंडी के रूप में मशहूर है । यहां के गुड़ का स्वाद देश के कोने कोने में अपनी मिठास घोलता है ।
यही वो समय है जब गुड़ बनाने वाली भट्टियां में सक्रियता बढ़ जाती है ।
लेकिन इस बार माहौल अलग है । बहुतेरी भट्टियां बंद हैं तो संचालक परेशान ।
जिन भट्टियों में गुड़ निर्माण ज़ारी है...वहां यह कहना मुश्किल है कि और कितने दिनों तक काम चालू रहेगा ।
18 Nov 2020
शादी के रंग मृगनयनी के संग
शादी के मौसम में कुछ अलग दिखना हो तो यह पॉडकास्ट ज़रूर सुनें
16 Nov 2020
बुंदेलखंड क्षेत्र में दीवाली पर होने वाला मोयना नृत्य । इसके बारे में जाना तो मानो कुछ न जाना
दीवाली पर जहां पटाखों की आवाज से आसमान गूंजता है ... पकवानो की मिठास स्वाद को दोगुना कर देती है...तो बुंदेलखंड की यह परम्परा है जो दिल खुश कर देती है ।
ढोलक की थाप,नागड़ियों की ताल पर जब कृष्ण भक्त झूमतें हैं तो उफ्फ़..भला ऐसा कौन है जो नृत्य पर मुग्ध न हो जाए ।
दीवाली हो और भला दिवारी - मोनिया नृत्य की बात न हो...कैसे सम्भव ।
पारंपरिक वेशभूषा में सजे मौन व्रत रखें कृष्ण भक्त माहौल को मानो अलग जहां में ले जाते हैं । भक्ति मेँ पगा यह नृत्य काफी प्रसिद्ध है । जहाँ इस नृत्य को स्थानीय लोग करतें हैं तो देखने के लिए न सिर्फ देश के कोने कोने से बल्कि विदेश से भी लोग यहाँ का रख करते हैं |
नज़ारा ..बुंदेलखंड अंचल का है । हज़ारों के संख्या में सजी संवरी टोलियां गांव से लेकर शहरों तक दस्तक देती हैं । झाल मंजीरा ढोलक नागड़िया पर जहां कुछ हाथ थाप देते हैं तो उन्ही केकुछ साथी लाठी थामकर बड़ी ही मंझे तरीक़े से दीवाली नृत्य करते हैं ।
बाईट - गोबिंद
सदियों से चली आ रही यह परंपरा लोगों के भाईचारा भी बनाती है । दुश्मन भी इस नृत्य में शामिल होकर दोस्त बन जाते हैं । दशहरा से शुरू हुआ यह लोकनृत्य दीवाली के बाद तक चलता है | बुंदेलखंड में इसका इंतज़ार बड़ी ही बेसब्री से होता है ।
बाइट -
झलक खजुराहों की हैं जहाँ कृष्ण भक्त मौनियों ने मतंगेश्वर महादेव के दर्शन कर अपना मौन व्रत भी खोला है | विदेशी भक्त भी लोकनृत्य में शामिल होने का मोह न छोड़ पाए |
कला,संस्कृति,भक्ति एवम आपस भाई चारे का प्रतीक यह नृत्य आज भी अपने आप में वही उत्साह और परम्परा को संजो कर रखा है । तो यदि दीवाली के वक्त बुंदलेखंड आना हो तो इस नृत्य को देखना बिल्कुल भी न भूलिएगा ।
15 Nov 2020
दीवाली के दूसरे दिन यह दंगल । उफ्फ़..गज़ब
दीवाली धूमधाम से मनी तो दूसरे दिन पाड़ो का दंगल जमा । सजे संवरें पाडे जब आपस में भिड़े तो देखने वालों की सांसे सी थम गई । सैकड़ों की तादाद में जमे ग्रामीणों ने जमकर पाडे दंगल का लुत्फ लिया ।
मप्र का बड़वानी.... जहां दीवाली की पड़वा पर यह दंगल होता है । सिर्फ शहर के ही नही बल्कि आसपास के गांव के लोग भी यहां के दशहरा मैदान पर जुटते हैं । लोगों का कहना है कि बरसों से यह परम्परा ज़ारी है ।
इस परम्परा के पीछे पशुधन के प्रति स्नेह भी रहता है । चलिए आप मौके पर मौजूद रहकर इस दंगल का लुत्फ नही ले पाए तो क्या हुआ...उफ्फ़ की आंखों से देखिए
15 Nov 2020
कमाल का बंदा
एक ऐसा बंदा ..जिसकी बात जुदा है । डॉक्टर,पुलिस,सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को तो खूब उत्साहित किया..चर्चा हुई लेकिन आज बात ऐसे कोरोना वारियर की..जो अनजाना है,अनदेखा है ।
14 Nov 2020
क्या Middle Claas सिर्फ वोट देने के ये ही है
election में कैसे आम आदमी बन जाता है ठगा जाता है । खासकर मिडिल क्लास
14 Nov 2020
Happy wali Diwali
happy diwali frends
Host of uff yeh?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.