लाइट्स! एक्शन! पॉलिटिक्स!
यूपी इलेक्शंस का बिगुल बज चुका है, और हम जानते हैं कि इस प्रदेश की सत्ता देश की सत्ता के लिए कितनी जरूरी है. तो यूपी के इस चुनावी मैदान में कैसे घूमेगा सत्ता का पहिया, कौन तय करेगा यूपी की किस्मत- यूवा, औरतें, किसान, धर्म, जाति या ऑल ऑफ दी अबव! आप सुन रहे हैं अपने होस्ट प्रतीक वाघमारे के साथ क्विंट हिंदी की ब्रैंड न्यू सीरीज...ये जो यूपी है न!
उत्तर प्रदेश में अब कैसी होगी BJP की शक्ल और कैसे दिखेगा योगी 2.0 का रूप
ये जो यूपी है ना! (Yeh Jo Up Hai Na!) इसमें 2022 के चुनाव और नतीजों पर चर्चा करली है लेकिन अब इस चुनाव का 2024 के चुनाव से क्या कनेक्शन हैं वो भी समझ लेते हैं. बिल्कुल, क्योंकि ये जो यूपी है ना, आय मीन बीजेपी सरकार वो भी 2024 की प्लानिंग में लग चुकी है. प्लान ये है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास यूपी के पर्यवेक्षक बनाए गए हें यानी इन्हें यूपी में सरकार गठन करने की जिम्मेदारी दी गई है. अब जो कैबिनेट होगी वो जरूर 2024 के आम चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी....तो आने वाले समय में कैसी होगी बीजेपी की शक्ल यही समझेंगे आज के इस एपिसोड में.
Host: प्रतीक वाघमारे
Guest: वरिष्ठ पत्रकार उत्कर्ष सिन्हा और कुमार भावेश चंद्र
Editor: संतोष कुमार
Podcast editor: शर्बरी पूर्कायस्थ
Music: Big Bang Fuzz
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
14 Mar 2022
मायावती ने मुस्लिम वोटर्स को हार का बताया जिम्मेदार, लेकिन खुद BSP गुनहगार
ये जो यूपी है ना! (Yeh Jo Up Hai Na!) यहां 1984 में गठित हुई बहुजन समाज पार्टी को 2022 के यूपी चुनाव में केवल एक सीट नसीब हुई है. 2007 में मायावती ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, उसके बाद इस पार्टी ने सत्ता का चेहरा नहीं देखा, वोट शेयर के मामले में जरूर मायावती की स्थिति बुरी नहीं थी लेकिन इस चुनाव में सीट एक मिली है और वोट शेयर 12.88 फीसदी.
लेकिन बीजेपी से इस हार का सारा ठीकरा मायावती ने मुस्लिम वोटर्स पर फोड़ दिया है. अब ये कितना उचित है, मायावती की मीडिया से चिढ़ और मीडिया पर आरोप कितना सही है और आगे मायावती की पॉलिटिक्स को लेकर क्या इंपोर्टेंट सवाल हैं इसी पर बात करेंगे आज के एपिसोड में.
Host: प्रतीक वाघमारे
Guest: मेघनाद बोस, द क्विंट
Editor: संतोष कुमार
Podcast editor: शर्बरी पूर्कायस्थ
Music: Big Bang Fuzz
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
11 Mar 2022
UP Election: BJP ने कैसे फिल्डिंग जमाकर किसानों-जाटों के गढ़ में भी फतेह की?
ये जो यूपी है ना! (Yeh Jo Up Hai Na!) इसने 255 सीटें BJP के खाते में डाली, 111 एसपी के, आरएलडी को 8 सीटें दी, ओपी राजभर के दल को 6 सीटें, कांग्रेस को दो और मायावती को एक. वोट शेयर के मामले में बीजेपी का वोच शेयर 41.3 फीसदी है, SP का 32.1 फीसदी, बीएसपी का 12.9 फीसदी वोट शेयर है.
सवाल पश्चिम यूपी का है, बीजेपी ने वहां ऐसा क्या जादू किया जो रूठे हुए वोटर्स को बीजेपी की ओर ले लाया, जयंत चौधरी की पर्फोंमेंस कैसी रही, यही सब समझेंगे आज के एपिसोड में.
Host: प्रतीक वाघमारे
Guest: उत्कर्ष सिन्हा, एडिटर, जुबिली पोस्ट
Editor: संतोष कुमार
Podcast editor: फबेहा सय्यद
Music: Big Bang Fuzz
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Host of Yeh Jo UP Hai Na?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.