दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें- LEARN TO LEARN-फर्क आप डालेंगे
बौद्धिक शिक्षा हमारे दिमाग पर असर डालती है और जबकि नैतिक शिक्षा हमारे मन को प्रभावित करती है यदि शिक्षा मन को ट्रेनिंग नहीं देती है तो वह खतरनाक हो सकती है अगर हम अपने ऑफिस घर और समाज में लोगों के चरित्र का निर्माण करना चाहते हैं तो हमें उन्हें एक स्तर तक नैतिक शिक्षा देनी ही होगी ईमानदारी दया साहस दृढ़ता और जिम्मेदारी जैसे बुनियादी गुण विकसित करने वाली शिक्षा बेहद जरूरी है हमें ज्यादा अक्षर शिक्षा की जरूरत नहीं बल्कि चरित्र बनाने वाली शिक्षा की है नैतिक स्तर पर शिक्षित आदमी जिंदगी में उस आदमी की तुलना में ज्यादा कामयाबी और तरक्की हासिल कर सकता है जिसे ज्यादा अच्छी शिक्षा मिली हो पर जिसके पास नैतिकता की पूंजी बिल्कुल ना हो बिना मूल्यों के दिमाग की शिक्षा समाज के लिए आफत पैदा करती है तो आइए सीखने के सही तरीके को सीखें
25 May 2020
जिंदा है तो जिंदगी की जीत में यकीन कर अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर- Avoid Career Critics
नकारात्मक नजरिया वाले लोग हर चीज में नुक्स निकालते हैं पेशेवर आलोचक-Career Critics होते हैं जैसे कि उन्हें इसके लिए किसी प्रतियोगिता में इनाम मिलने वाला है ऐसे लोग हर एक हालात में मिल जाएंगे यह लोग Energy Suckers होते हैं और को रोना की बीमारी की तरह हर तरफ मायूसी का पैगाम फैलाते हैं और ऐसा माहौल पैदा करते हैं जिसके नतीजे बुरे या गलत हों।
24 May 2020
यह मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है
🇱🇪🇹'🇸 🇩🇴 🇹🇭🇪 🇧🇪🇸🇹 हमारा नजरिया हमें कामयाबी दिलाता है अगर आपके पास जादू की छड़ी हो और आपको केवल एक ऐसी चीज बदलनी हो जिससे आपको तरक्की मिल जाए साथ ही उत्पादकता और लाभ भी बढ़ जाए तो आप किस चीज को बदलना चाहेंगे मालूम बेहतर से बेहतर जवाब क्या होगा नजरिया नजरिया बदलना चाहेंगे नजरिया बेहतर होने पर लोगों में टीम भावना बढ़ेगी बर्बादी कम होगी और लोग ज्यादा वफादार हो जाएंगे कुल मिलाकर के एक बेहतर माहौल बन जाएगा और यह सब हमारे नजरिए से ही तय होता है कि हम नाकामयाबी को कैसे देखते हैं हमारे नजरिए को तय करने वाले मुख्य कारकों में माहौल तजुर्बा और शिक्षा है दरअसल हमारे नजरिए का ज्यादातर हिस्सा हमारे जिंदगी के शुरुआती सालों में ही बन जाता है और शुरुआत कब होती है आप जानना चाहते होंगे शुरुआत अभी से अभी नहीं तो कभी नहीं .... यह मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है..... Believe in HOLISTIC APPROACH.
23 May 2020
जिंदगी कैसी है पहेली.. Responsibility gives power
जिम्मेदारी जब हमारी दिली इच्छा भी बन जाती है तो उसमें संतोष हर खुशी मिलती है जिंदगी में जिम्मेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कितनी है जिससे हमारा विश्वास बनता है जीत के लिए खेलने के पीछे कोई प्रेरणा होती है जबकि हार से बचने के लिए खेलने का कारण हताशा होती है या तो सच है कि हमें आदर्श परिस्थितियां कभी नहीं मिलेंगे फिर भी हमें खुद को प्रोत्साहित करना है अपनी प्रेरणा को प्रबल करना है कार्य क्षमता को बढ़ाना है और जीत का आनंद बढ़ाना है जिंदगी के बुरी घटनाओं से निपटने के तरीके पर हमारा नियंत्रण होता है अब तक हमें करना है कि हालत बिगड़ जाए तुम उसका सामना करें या एक दूसरे पर इल्जाम लगाएं अच्छे चरित्र वाले लोगों से जुड़ना है जिम्मेदारी को महसूस करना है अनुशासित रहना है।
22 May 2020
रुक जाना नहीं तू कहीं हार के...Why are goals important?
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बहुत से लोग बिना लक्ष्य के जीवन को जी रहे हैं सपने तो बहुत हैं पर उन्हें पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्देशित कार्यक्रम नहीं है इस पॉडकास्ट के माध्यम से कहना चाहता हूं मुख्य रूप से युवाओं को कि सपनों को असलियत में बदलने के लिए निश्चित और साफ लक्ष्य रखें इसे हासिल करने का प्लान बनाएं और दिशा समर्पण दृढ़ निश्चय अनुशासन समय सीमा इन मानकों पर अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और सबसे जरूरी बात कि जिंदगी में लंबे कदम बढ़ाना भले मुश्किल हो पर इंच इंच पढ़ना आसान है लक्ष्य संतुलित होने चाहिए हमारी जिंदगी एक पहिया की तरह है जिसमें 6 तीलियां होती हैं पारिवारिक जिसमें हमारे प्रिय जन ही हमारे जीने और जीविका कमाने का मकसद है आर्थिक हमारा कैरियर और वे चीजें जिन्हें पैसों से खरीदा जा सकता है शारीरिक हमारी सेहत जिसके बगैर किसी चीज का कोई मायने नहीं है मानसिक हमारा ज्ञान और हमारी बुद्धि सामाजिक हर व्यक्ति और संगठन के कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां हैं जिनको पूरा न किए जाने पर समाज टूटने लगता है अध्यात्मिक हमारे जीवन मूल्य नैतिकता और चरित्र को दर्शाते हैं दोस्तों इनमें से कोई भी पीली अपनी जगह से खिसक जाए तो हमारे जीवन का संतुलन डगमगा जाता है थोड़ा समय निकाल कर सोचिए
21 May 2020
जीत जाएंगे हम जिंदगी हर कदम एक नई जंग है
Make your life full with CHOICES,Not with COMPROMISES यह सोचने का समय है या सचेत होने का समय है आत्म संतुष्टि के बिना सफलता व्यर्थ है यदि जीवन का कोई अर्थ और उद्देश्य ना हो तो आप कितना भी सम्मान पैसा और शिक्षा हासिल करें आपको जिंदगी में खालीपन और उदासीन ही महसूस होगी सेहत पैसा परिवार समाज और जीवन मूल्यों के बारे में अपनी व्यक्तिगत सफलता की फिलॉसफी बनाने से ही सफलता की शुरुआत होती है अगर हमारी जिंदगी में सफलता की साफ फिलासफी ना हो तो ख्याली पुलाव ही हमारे मार्गदर्शक बन जाएंगे और अगर हमारे पास सफलता की कोई फिलासफी नहीं है तो हमने अनजाने में असफलता की फिलासफी को अपना लिया है, सच है मानते हो ना कुछ भी हो साथ मेरे आंख बंद करके अपनी ऊर्जा को महसूस करते हुए गुनगुनाओ जीत जाएंगे हम जीत जाएंगे हम जीत जाएंगे हम
19 May 2020
ज़िंदगी जी ले ज़रा.....
Hope sustains life
Contact Ashish Srivastava ,8795241472
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Ashish Srivastava ,8795241472?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine