पुराने गीतों के पीछे छिपे किस्सों और दिलचस्प कहानियों की दुनिया है बॉलीवुड गोल्ड. किस गाने को बनाने में हुई थी क्या मशक्कत और कैसे तैयार हुए थे आपकी मनपसंद फिल्मों के गीत, सुनिए इस पोडकास्ट में.
अलीशा चिनॉय को कैसे मिला पहला बॉलीवुड गाना | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: अलीशा चिनॉय को उनके गाने 'मेड इन इंडिया' से बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी. आज भी यह गाना लोगों की जुबान पर रहता है. लेकिन, बॉलीवुड के रास्ते अलीशा के लिए बप्पी दा ने फिल्म Tarzan के गानों से खोले थे. फिल्म की कहानी अनोखी थी और उससे भी हटकर थे फिल्म के गाने. जानिए कैसे Alisha Chinai को टार्जन में 'टार्जन ओ माई टार्जन' गाना गाने के लिए मिला था.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#AlishaChinai
#Tarzan
#BollywoodGold
12 Jul 2024
आनंद बख्शी के बेटे ने क्यों लगातार 2 महीने तक सुना पिता का यह गाना
NDTV India Podcast: आनंद बख्शी का नाम बॉलीवुड के महान गीतकारों में लिया जाता है. बॉलीवुड को ना जाने कितने ही नगमे दिए हैं आनंद साहब ने. आज बात करेंगे आनंद बख्शी के लिखे ऐसे ही एक गाने की जिसे उनका बेटा लगातार 2 महीनों तक सुनता रहा था. जानिए इस गाने से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#AnandBakshi
#BollywoodGold
#AapAayeBaharAayi
21 Jun 2024
बैनर पेंटर को कैसे मिली अमिताभ बच्चन की आवाज़ से पहचान | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: बॉलीवुड में यूं तो कई दिग्गज कलाकार रहे हैं, लेकिन आज जिस सिंगर की बात की जा रही है उसे अपनी आवाज से ज्यादा पहचान दूसरे कलाकारों की मिमिकरी से मिली है. इस गायक ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी है और आज जानेंगे उनके दिलचस्प और अतरंगी फिल्मी सफर के बारे में.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#SudeshBhosale
#AmitabhBachchan
#BollywoodGoldPodcast
7 Jun 2024
इस सिंगर को अपनी आवाज़ कहते थे राज कपूर | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: राज कपूर की फिल्मों को यादगार बनाने के पीछे उनकी फिल्मों के सदाबहार गाने भी थे. राज कपूर ने अपनी शुरूआती फिल्मों में कुछ गाने खुद भी गाए थे लेकिन फिर उनकी मुलाकात उस शख्स से हुई जिसे वे अपनी आवाज़ कहने लगे थे. राज कपूर ने इस गायक के लिए यह तक कह दिया था कि यह मेरी रूह है. इस एपिसोड में जानिए कौन सा गायक बन गया था राज कपूर की आवाज़.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#RajKapoor
#BollywoodGold
#Mukesh
23 May 2024
बस का सफर और योगेश के गाना लिखने की कहानी | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: गीतकार योगेश को उनके अनूठे गीतों के लिए जाना जाता है. हिंदी सिनेमा को योगेश साहब ने अपने खूबसूरत गीतों से सजाया है और उनके गाने सदाबहार और यादगार रहे. अपने शुरूआती सफर में काम की तलाश ने उन्हें कैसे सलिल दा से मिलवाया और किस तरह उन्हें फिल्म अन्नदाता के गाने मिले जानिए बॉलीवुड गोल्ड के इस वीडियो में.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#Annadata
#BollywoodGold
#LyricistYogesh
16 May 2024
मिनटों में पंचम दा ने किस गाने की धुन बना दी थी | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: फिल्स सागर का संगीत तैयार करने के दौरान पंचम दा ने इस एक गाने की धुन को मिनटों में तैयार कर दिया था. जावेद अख्तर यह गाना धुन के मीटर पर बैठाने में कठिनाई हो रही थी तो पंचम दा ने मिनटों में धुन बनाकर मुश्किल हल कर दी थी. जानिए कौनसा था यह गाना और क्या है इस गाने से जुड़ा किस्सा.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#RDBurman
#Bollywoodgold
#PanchamDa
9 May 2024
स्मिता पाटिल क्यों नहीं करना चाहती थीं इस गाने की शूटिंग | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: बॉलीवुड गोल्ड के इस वीडियो में जानिए कौनसा था वो सुपरहिट गाना जिसे Smita Patil नहीं करना चाहती थीं. इस गाने को शूट करने में स्मिता पाटिल बेहद असहज थीं और चिंता में भी थीं कि आखिर किस तरह वे इस गाने की शूटिंग कर पाएंगी. लेकिन, Amitabh Bachchan ने पूरी स्थिति संभाली थी. यहां जानिए इस गाने से जुड़े किस्से के बारे में.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#SmitaPatil
#Bollywoodgold
#AmitabhBachchan
2 May 2024
किस गायक ने एक दिन में 28 गाने किए थे रिकॉर्ड | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: आज एक ऐसे गायक की बात करेंगे जिसने ना सिर्फ अपने एक ही गाने से हर दिल में घर कर लिया था बल्कि एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम भी दर्ज किया था. इस गायक को बॉलीवुड लेजेंड्स में गिना जाता है और आज भी इनकी आवाज का जादू चलता है. जानिए इस गायक और 28 दिनों के रिकॉर्ड से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में.
इसी तरह के गीत-संगीत से जुड़ीं और बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#Bollywoodgold
#WorldRecord
25 Apr 2024
किस फिल्म के गाने को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था गुस्से में | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: जब महान गीतकारों की बात होती है तो मजरूह सुल्तानपुरी का जिक्र आ ही जाता है. मजरूह साहब ने सिनेमा जगत को अपने एक से बढ़कर एक नग्मों से सजाया है. आज बॉलीवुड गोल्ड के इस पोडकास्ट में बात करेंगे मजरूह सुल्तानपुरी के एक ऐसे ही गाने की जिसे उन्होंने बेहद गुस्से में लिखा था. इस गाने के बनने और संगीतकार की इसपर प्रतिक्रिया का किस्सा बेहद रोचक है.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#BollywoodGold
#MajroohSultanpuri
18 Apr 2024
कैसे बना एक चिट्ठी से सरस्वतीचंद्र का यह गाना | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: बॉलीवुड गोल्ड के इस वीडियो में जानिए कि एक चिट्ठी किस तरह फिल्म सरस्वतीचंद्र के गाने की प्रेरणा बनी. यह गीत आज भी सुनाई पड़ता है तो पुरानी यादें ताज़ा हो जाती हैं. लेकिन, इस गाने के बनने की कहानी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#NDTVIndiaPodcast
#BollywoodGoldPodcast
#BollywoodGold
28 Mar 2024
फिल्म बेताब के इस गाने के लिए लिखे गए थे 50 अंतरे | NDTV India Podcast
NDTV India Podcast: आनंद बख्शी को उन गीतकारों में गिना जाता है जिनके गाने आज भी सदाबहार हैं. आनंद साहब के ऐसे ही एक गाने का जिक्र यहां किया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 50 अंतरे लिखकर दे दिए थे. आज के पोडकास्ट में सुनिए यह किस्सा.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ी बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
#NDTVIndiaPodcast
#Bollywood Gold
21 Mar 2024
Geeta Dutt क्यों कहलाईं संगीत की दुनिया की ट्रेजेडी क्वीन | NDTV India Podcast
बॉलीवुड गोल्ड के इस एपिसोड में जानिए उस गायिका के बारे में जिसने अपने बेमिसाल गानों से बॉलीवुड संगीत जगत पर राज किया था. एक समय में गीता दत्त को ओ पी नैय्यर और एस डी बर्मन जैसे महान संगीतकारों की पहली पसंद कहा जाता था. लेकिन, वक्त ने ऐसा सितम ढाया कि जिंदगी अंधकारमय होती चली गई.
#NDTVIndiaPodcast #BollywoodGold
13 Mar 2024
क्लब की डांसर और 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाने की कहानी
साल 1971 में बड़े परदे पर आई थी फिल्म बुड्ढा मिल गया. ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म से जुड़े आपने यूं तो कई किस्से सुने होंगे, आज जानिए किस तरह इस फिल्म के बहुचर्तित गाने 'रात कली एक ख्वाब में आई और गले का हार हुई', का मुखड़ा बना था. इस गाने को अपनी आवाज़ दी थी Kishore Kumar ने और संगीतकार थे R.D. Burman. दोनों की दोस्ती और लेबनॉन की डांसर से जुड़ी है यह मजेदार कहानी.
13 Mar 2024
बिना रिकॉर्डिंग के कैसे शूट हुआ 'पल पल दिल के पास' गाना
फिल्म ब्लैकमेल के गाने आज भी सदाबहार हैं. किशोर कुमार के गाए इस एक गाने से भी बेहद खास किस्सा जुड़ा हुआ है. इस गाने को डायरेक्टर विजय आनंद ने किस तरह बिना रिकॉर्डिंग के शूट किया था इसकी अपनी ही अलग कहानी है जिसे आपने शायद नहीं सुना होगा. वहीं, किस तरह गीतकार राजेंद्र कृष्ण ने इसे लिखा था और कैसे इसे संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी ने फाइनल किया था जानिए यहां.
5 Mar 2024
बप्पी लाहिड़ी के इस कारनामे ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड का वो नाम है जिसने भारत में डिस्को की धूम मचा दी थी. एक से बढ़कर एक गाने और वो भी शानदार गाने देना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन बप्पी दा ने ना सिर्फ हिट मशीन बनकर काम किया बल्कि ऐसा कारनामा भी कर दिखाया जिसने उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर दिया था.
3 Mar 2024
जब नहीं दे सके लता मंगेशकर को रजनीगंधा के इस गाने के लिए पैसे
फिल्म रजनीगंधा की कहानी और गीत दोनों ही लोगों के मन को छू गए थे. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे और स्टारकास्ट को लेकर भी लोगों में आशंका थी कि बड़े परदे पर ये एक्टर्स कुछ कमाल दिखा भी पाएंगे या नहीं. वहीं, फिल्म के गानों से भी कई किस्से जुड़े हैं. यहां जानिए किस तरह लता मंगेशकर की ज्यादा फीस ना दे सकने के चलते मुकेश की झोली में आकर गिरा वो गाना जिसने उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नैशनल अवॉर्ड भी दिलाया था.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.
21 Feb 2024
फिल्म दाता के गानों से जुड़े हैं कुछ बेहद ही मज़ेदार किस्से
फिल्म दाता के गाने सुपरहिट तो थे ही साथ ही सदाबहार भी थे. फिल्म को संगीत दिया था भाइयों की बेमिसाल जोड़ी आनंदजी और कल्याणजी ने. आज इस पोडकास्ट में सुनिए फिल्म दाता से जुड़े कुछ कमाल के किस्सों के बारे में. ये किस्से हंसाने वाले हैं तो आंखों में नमी भी ले आते हैं.
Contact बॉलीवुड गोल्ड
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of बॉलीवुड गोल्ड?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine