कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का आगाज 28 जुलाई से हो गया है. इंग्लैंड के बर्मिंघम में 8 अगस्त तक चलेगा. तो सीधे बर्मिंघम से इंडियन एथलीट्स के इवेंट्स की ख़बर, शॉर्ट इंटरव्यूज़, हर बड़े अपडेट और एनालिसिस लेकर आ गया है आज तक रेडियो. तो हर दिन सुनिए CWG 2022 पॉडकास्ट.
Birmingham Commonwealth Games की खोज रहे ये इंडियन एथलीट्स: CWG 2022, Ep 06
इंडियन वीमेंस हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई मेडल जीता, लेकिन मेन्स हॉकी में गोल्ड का सपना टूट गया. यही हाल विमेंस क्रिकेट का भी रहा, जहाँ भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. गेम्स के आख़िरी दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस से मल्टीप्ल गोल्ड मेडल्स इंडिया की झोली में आ टपके. तो बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स में ओवरऑल कैसा प्रदर्शन रहा भारतीय दल का, कौन से खिलाड़ी इस कॉमन वेल्थ गेम्स की खोज रहे और कौन थे जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिहाज से कितने तैयार हैं हम, सुनिए इस पॉडकास्ट में दी लल्लनटॉप एडिटर सूरज पांडे के साथ कुमार केशव की बातचीत.
4 Aug 2022
कोर्ट के आदेश से टीम में शामिल हुए तेजस्विन शंकर ने कैसे दिलाया मेडल: CWG 2022, Ep 05
7 दिन, 7 ब्रॉन्ज़, 6 सिल्वर और 5 गोल्ड. कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडिया का अब तक का यही हिसाब-किताब रहा है. कुल जमा 18 मेडल्स हो गए हैं, कुछ मेडल्स आने पक्के हैं. कुछ मेडल्स इतिहास में नए चैप्टर जोड़ते आए. स्क्वैश से लेकर हाई जम्प में. इन एथलीट्स के बारे में बातें होंगी, वेटलिफ़्टिंग के बाद किस खेल से मेडल्स की बरसात होगी और कुछ मेडल विनर्स से बातचीत, सुनिए इस पॉडकास्ट में सूरज पांडेय, नितिन श्रीवास्तव और कुमार केशव के साथ.
2 Aug 2022
कोच और फंड के बिना लॉन बॉल में कैसे रचा इतिहास, सुनिए इंडिया की गोल्डन गर्ल्स से: CWG 2022, Ep 04
कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडिया के मेडल्स का आंकड़ा डबल डिजिट में पहुँच गया है. एक-एक कर एक दर्जन मैडल आ गए हैं अब तक. आज सबसे पहले लॉन बॉल में इंडियन वीमेन टीम ने इतिहास रचा और गोल्ड भारत की झोली में डाल दी. चार महिलाओं की इस टीम में कौन कौन हैं, इस सुनहरी जीत के पीछे कितना स्ट्रगल रहा है उनका, मेन्स टेबल टेनिस में इंडियन टीम सिंगापुर पर कैसे भारी पड़ी, महिला हॉकी में हार के बाद क्या बरकरार हैं सेमीफाइनल की उम्मीदें और मेडल जीतने वाले कुछ इंडियन एथलीट्स से एक्सक्लूसिव बातचीत सुनिए, इस पॉडकास्ट में राहुल रावत, नितिन श्रीवास्तव और कुमार केशव के साथ.
1 Aug 2022
Lawn Bowls, वो खेल जिसमें इतिहास का पहला मेडल आने जा रहा है: CWG 2022, Ep 03
कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन. भारत ने मेडल्स का छक्का लगा दिया है. और मेडल टैली में छठे स्थान पर कायम है. ऑस्ट्रेलिया 52 मेडल्स और इंग्लैंड 34 मेडल्स के साथ पहले और दूसरे पायदान पर है. तो देश के लिए तीसरा गोल्ड लाने वाले अचिंता शेउली कौन हैं, कितना संघर्ष भरा रहा है उनका जीवन, मेडल जीतने के बाद उन्होंने क्या कहा और वो कौन सा खेल है जिसमें पहली बार पदक आने जा रहा है, इसके अलावा आज के बड़े मुक़ाबलों की बात और कुछ इंडियन कुछ एथलीट्स के इंटरव्यू, सुनिए इस पॉडकास्ट में सूरज पांडेय, नितिन श्रीवास्तव और कुमार केशव के साथ.
31 Jul 2022
इंडिया के लिए गोल्ड लाने वाले 19 साल के लड़के को जान लीजिए: CWG 2022, Ep 02
बर्मिंघम कॉमन वेल्थ गेम्स (Birmingham Commonwealth Games 2022) में इंडिया (India) के लिए मेडल्स की उम्मीदों (Medal Hopes) का भार अब तक वेटलिफ्टर्स (Indian Weighlifters) ने ही उठाया हुआ है. कल मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) के अलावा संकेत महादेव (Sanket Mahadev) और बिंदिया रानी देवी (Bindiya Rani Devi) ने सिल्वर (Silver medal) जीता था, जबकि गुरुराजा पुजारी (Gururaja Poojary) ने ब्रॉन्ज़ मेडल (Bronze medal) भारत की झोली (India Medal Tally) में डाला. आज की पहली ख़ुशखबरी दी 19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने. आइये जानते हैं जेरेमी के बारे में, Womens Cricket में इंडिया-पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan) कितना अहम है और और आज कौन से इवेंट्स से है पदक की आस. सुनिए बर्मिंघम में मौजूद स्पोर्ट्स कॉरेस्पोंडेंट नितिन श्रीवास्तव और दी लल्लनटॉप के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट पुनीत त्रिपाठी के साथ कुमार केशव की बातचीत.
28 Jul 2022
किस खेल में आएगा सबसे ज़्यादा मेडल, कौन से एथलीट्स हैं दावेदार: CWG 2022, Ep 01
कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास (Commonwealth Games History) क्या है, कब से हुई थी इसकी शुरुआत, किन खेलों में इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा है, CWG 2022 में इंडिया के हिस्से कितने मेडल आ सकते हैं, किस किस खेल से थोक में आएंगे मेडल, हॉकी और वीमेंस क्रिकेट में क्यों है पदक की आस, शूटिंग के नहीं होने और बड़े खिलाड़ियों की चोट से इंडिया को कितना नुकसान हो सकता है और किन खेलों से इसकी भरपाई हो सकती है, सुनिए 28 जुलाई के CWG 2022 में दी लल्लनटॉप के स्पोर्ट्स एडिटर सूरज पांडेय के साथ कुमार केशव की बातचीत.
Contact Commonwealth Games 2022
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Commonwealth Games 2022?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine