दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिल्ली दंगल पर इन चुनावों से जुड़ी विशेष खबरें और उन पर चर्चा सुनिए, लाइव हिंदुस्तान के चीफ़ कंटेंट क्रिएटर, राजेश कुमार के साथ। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |
13: "AAP ने धरने, लड़ने और मुफ्तखोरी में लगा दिए पांच साल"
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार शाम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने 46 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे।पार्टी ने करावल नगर से दुर्गेश पाठक को टिकट दिया है। पिछली बार इस सीट से कपिल मिश्रा चुनाव जीते थे। इसके अलावा हाल ही में आप से कांग्रेस में शामिल हुईं चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा की सीट पर प्रह्लाद साहनी को उतारा गया है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
12: आप’ नेता Somnath Bharti बोले- बवाल चाहे जितना हो, जनता की आवाज उठाते रहेंगे
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा कि बवाल चाहे जितना भी हो, वे जनता की आवाज उठाते रहेंगे। ‘आप’ के प्रमुख लोगों में शुमार किए जानेवालों में से एक सोमनाथ भारत ने लाइव हिन्दुस्तान के ‘दिल्ली दंगल’ कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी से लेकर वाई-फाई तक ऐतिहासिक काम किया है। ऐसे में उन्हें जरूर तीसरी बार मालवीय नगर की जनता उन्होंने चुनकर भेजेगी।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
11: Congress's Tariq Anwar: केजरीवाल ने ‘फ्री कार्ड’ खेलकर दिल्ली वोटरों को लुभाया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि राजधानी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में दिल्ली की केजरीवाल सरकार वोटरों को लुभाने के लिए 'फ्री कार्ड' खेल रही है। लाइव हिन्दुस्तान के ‘दिल्ली दंगल’ कार्यक्रम में बात करते हुए तारिक अनवर ने बताया कि आखिर क्यों इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को उतारने में इतनी देरी कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि वो क्या वजह रही जिसके चलते उन्होंने 19 साल लंबे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का साथ छोड़कर दोबारा कांग्रेस में वापस लौट आए।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
10: केजरीवाल की विज्ञापन वाली सरकार,‘आप’ रेस में ही नहीं-Sharmistha Mukherjee
कांग्रेस को उम्मीद है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में न सिर्फ जोरदार वापसी करेगी बल्कि जनता उसे दिल्ली के तख्त पर बिठाएगी। लाइव हिन्दुस्तान के ‘दिल्ली दंगल’ कार्यक्रम में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठ मुखर्जी ने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने यह बताया कि आलाकमान की फरमान के बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव क्यों नहीं लड़ने का फैसला किया।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
9: ‘दिल्ली दंगल’ में पूर्व क्रिकेटर Kirti Azad की पत्नी Poonam Azad
इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है, जहां पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। कांग्रेस की तरफ से दिल्ली के संगम विहार से प्रत्याशी के तौर पर उतरीं पूर्व सांसद और क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद ने पूरे मुकाबले को खास बना दिया है।संगम विहार में पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी है। ऐसे में पूनम आजाद लाइव हिन्दुस्तान के कार्यक्रम- ‘दिल्ली दंगल’ में बेबाकी से जवाब देते हुए बताया कि यहां की जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में क्यों वोट करेगी।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
8: दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal पर क्यों भड़के कांग्रेस नेता Kirti Azad
कांग्रेस पार्टी की तरफ से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कीर्ति आजाद को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की तरफ से चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान के कार्यक्रम ‘चुनावी दंगल’ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
7: Manoj Tiwari की Arvind Kejriwal को चुनौती,ऐसा न किया तो छोड़ूंगा राजनीति
Manoj Tiwari की Arvind Kejriwal को चुनौती,ऐसा न किया तो छोड़ूंगा राजनीति
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10 Feb 2020
6: AAP और BJP ने उतारे उम्मीदवार, जानें कैसा होगा मुकाबला
दिल्ली चुनाव में उम्मीदवारों का ऐलान किया जा रहा है और सभी दलों की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं, ऐसे में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच किस तरह का मुकाबला हो सकता है, उस पर ख़ास चर्चा।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
9 Feb 2020
5: घंटे लंबे इंतजार के बाद सीएम Kejriwal ने किया नामांकन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इसके लिए उन्हें तकरीबन छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर लिखा कि अरविंद केजरीवाल नामांकन के लिए छह घंटे से इंतजार कर रहे हैं। क्या आपने ऐसा किसी अन्य मुख्यमंत्री के साथ देखा है। रोड शो में देरी की वजह से अरविंद केजरीवाल सोमवार को नामांकन नहीं कर पाए थे।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
9 Feb 2020
4: 'AAP' को झटका, JDU और LJP के साथ मैदान में उतरी BJP
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार (20 जनवरी) को बतौर आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए घर से निकल चुके हैं। वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद उनके रोड शो की शुरुआत हुई।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
7 Feb 2020
3: Shaheen Bagh को "mini Pakistan" बताने पर घिरे ,FIR Against BJP's Kapil Mishra
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने चुनाव आयोग के नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को जवाब दाखिल कर दिया है। कपिल मिश्रा ने अपने जवाब में कहा है कि मैंने शाहीन बाग मामले में अपनी आम राय दी है और मैंने किसी चुनावी रैली या भाषण में ऐसा कुछ नहीं कहा है। इसलिए मैंने किसी भी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। चार पन्नों के अपने जवाब में कपिल मिश्रा ने अधिकतर अपने पुराने बयानों को ही दोहराया है और उस पर ही अड़े रहे हैं। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने ट्विटर से कपिल मिश्रा के 'हिन्दुस्तान-पाकिस्तान मैच' वाले ट्वीट को डिलीट करने को कहा है। दरअसल, बीजेपी कैंडिडेट कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा था कि आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सड़कों पर 'हिंदुस्तान और पाकिस्तान' का मुकाबला होगा।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
6 Feb 2020
2: दिल्ली चुनाव पर ‘शाहीन बाग’ का साया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस कड़ी में लगातार शाहीन बाग को मुद्दा बनाया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग में टुकड़े-टुकड़ें गैंग है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्यों नहीं सरकार और बीजेपी के लोग वहां पर जा रहे हैं।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
5 Feb 2020
1: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, भड़के केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस एपिसोड में सुनिए बीजेपी के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के संदर्भ में चर्चा व वाद-विवाद, राजेश कुमार के साथ।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Contact Dilli Dangal
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Dilli Dangal?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine