Bollywood News Video In Hindi: Read Latest Entertainment News in Hindi, Gossip News, Movie Review in Hindi, TV news and Mnoranjan ki Khabren, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और मनोरंजन की खबर at editorji.com.
20 Years Of Baghban : फिल्म करने को तैयार नहीं थी Hema Malini, नहीं बनना चाहती थी चार बच्चों की बूढ़ी मां
हेमा मालिनी (Hema Malini) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म 'बागबान' (Baghban) को आज 20 साल हो गए है. रवि चोपड़ा (Ravi Chopra) के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 अक्टूबर साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमन वर्मा (Aman Verma), रिमी सेन (Rimi Sen), परेश रावल (Paresh Rawal) और सलमान खान (Salman Khan) समेत दिग्गज कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है की कैसे युवा बच्चें अपने उस उम्र में अपने बूढ़े माता-पिता को छोड़ देते हैं जब उन्हें एक साथ सेवा और ख्याल की जरूरत होती है. अब 20 साल के बाद इस फिल्म को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की टीम ने हेमा को कुछ बीते यादगार पलों के लिए संपर्क किया. हेमा का कहना है कि, 'ऐसा लगता है हम अभी शूट करके आए हैं. लेकिन वह इस रोल के लिए हां कहने को लेकर आश्वस्त नहीं थीं.' हेमा ने कहा, 'उस समय मैं कोई फिल्म नहीं कर रही थी और मेरे पास रवि चोपड़ा आए बागबान का ऑफर लेकर। मैं इस रोल के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि मुझे चार बेटों की मां की भूमिका निभानी थी. जो मुझे काफी अजीब लग रहा था और मैं इसके लिए तैयार नहीं थी.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी किसी फिल्म में ऐसी मां का रोल नहीं किया,फिर मेरी मां ने कहा 'अगर अमिताभ बच्चन कर रहे हैं तो तुम भी कर सकती हो.' सिर्फ इतना ही नहीं रवि चोपड़ा ने हेमा को विश्वास दिलाया था कि वह उन्हें किसी सफेद बालों वाली बूढ़ी औरत की तरह नहीं दिखाएंगे. बच्चन जी का खुशमिजाज स्वभाव फिल्म मेकिंग के दौरान, एक चीज जो हेमा के लिए सबसे खास थी, वह थी बच्चन जी का खुशमिजाज स्वभाव। हालांकि दोनों 'शोले' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने सेट के माहौल को याद करते हुए बताया, 'सबने खुशी-खुशी काम किया इस फिल्म में जब अमित जी सेट में एंट्री करते थे, तो वह इतनी रोशनी लाते थे कि सभी स्टाफ चमक उठते थे और कहते थे, 'अरे अमित जी आ गए', उनको लगता था अब कोई मज़ाक करेगा. वह बहुत खुशमिजाज़, मौज-मस्ती करने वाले हुआ करते थे. मुझे नहीं लगता कि वह अब वह वैसे हैं, पता नहीं, आज कल थोड़ा सीरियस हो गए हैं. ये भी देखें : Varun Dhawan अपनी पत्नी Natasha के साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट, दोनों के लुक ने जीत फैंस का दिल
3 Oct 2023
Shraddha Kapoors Auto Ride To Mumbai: ऑटो की सवारी करती दिखीं श्रद्धा, नो मेकअप लुक में दिया पोज
Shraddha Kapoor's Auto Ride To Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को आज सुबह ऑटो की सवारी करते हुए देखा गया. एक ब्रैंड शूट के लिए वे ऑटो से वर्सोवा जेट्टी आईं. लाइट ग्रीन टी-शर्ट और ब्लू जींस में श्रद्धा बेहद प्यारी दिख रही थीं. उन्होंने मास्क लगाया हुआ था. इस दौरान वो नो मेकअप लुक में नजर आई. पैप के कहने पर श्रद्धा ने मास्क उतारा और फिर पोज दिए. बता दें, श्रद्धा कपूर एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिनको अक्सर ऑटो की सवारी करते हुए देखा जाता है. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग एक्ट्रेस की सादगी की खूब तारीफ कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था. इस साल 8 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शको और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. इस बीच, श्रद्धा ने राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं. ये भी देखें : 'Fukrey 3' की सफलता के बाद बप्पा को धन्यवाद कहने Richa Chaddha पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर
3 Oct 2023
Lahore, 1947: Aamir Khan अपने अगले प्रोजेक्ट में Sunny Deol संग मचाएंगे धमाल, पहली बार आए साथ
'Lahore, 1947': एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर, 1947' का एलान कर दिया है. फिल्म में लीड रोल के तौर पर सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करने वाले हैं. ये आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले 17वीं प्रोजेक्ट है. 'लाहौर, 1947' की घोषणा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक नोट में लिखा- 'मैं और AKP की पूरी टीम, हमारी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित और खुश है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में होंगे. फिल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी करेंगे, जिसका टाइटल 'लाहौर, 1947' है. बेहद प्रतिभाशाली सनी और मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक राज संतोषी के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हूं. हमने जो जर्नी शुरू की है वह सबसे समृद्ध होने का वादा करती है, हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं.' 'लाहौर, 1947' आमिर खान, सनी देओल और राजकुमार संतोषी के सहयोग से बन रही सबसे बड़ी और धमाल मचाने वाली फिल्म बताई जा रही है. राजकुमार संतोषी और सनी देओल इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी तीन हिट फिल्में एक साथ दे चुके हैं. सनी देओल ने रिलीज हुई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' 500 करोड़ रुपयो से अधिक की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. ये भी देखिए: Varun Dhawan अपनी पत्नी Natasha के साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट, दोनों के लुक ने जीत फैंस का दिल
Contact Entertainment News - हिन्दी
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Entertainment News - हिन्दी?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine