माइंडफुलनेस, मेडिटेशन, वर्तमान में जीना... आपने शायद इन सभी चीजों के बारे में सुना होगा। हो सकता है कि आपने उन्हें आजमाया भी हो। लेकिन अगर आपको अभी तक अपनी पसंद की कोई चीज़ नहीं मिली है, तो दुनिया भर से विभिन्न ध्यान शैलियों को आज़माने के लिए हमसे जुड़ें। चाहे आप वर्षों से ध्यान कर रहे हों, या यह पहली बार है, अनुभवी शिक्षकों द्वारा बनाए गए ये छोटे ध्यान आपके दिन में अच्छी तरह फिट होंगे और आपको तनावमुक्त पल खोजने में मदद मिलेगी।
होओह्पोनोपोनो: ‘जीवन में सही राह के लिये' हवाई का पारम्परिक घ्यान अभ्यास
होओपोनोपोनो एक पारंपरिक हवाई अभ्यास है जो सुलह पर केंद्रित है। यह हमारे मन में बैठे 'पोहाकू' या उन बोझों के प्रति हमारा ध्यान खींचता है और अहसास जगाता है। जो गहन बैठे विचार हमें बोझिल करते रहें हैं, उन सबके लिये यह अभ्यास हमारे मन में प्यार और क्षमा के महत्व को सिखाता है। इस संक्षिप्त माइंडफुलनेस अभ्यास में, आप अपने परिवार से मिलते हुये इन सबके उपचार की कल्पना करेंगे।
1 Nov 2022
चीगोंग: मेडिटेशन की प्राचीन चीनी कला
चीगोंग, चीनी ध्यान अभ्यास का एक प्राचीन रूप है। चीगोंग के लिए चीनी अक्षरों का अर्थ है 'सांस लेना' या 'सांस प्रक्रिया पर काम करना'। यह एपिसोड एक बेसिक माइंडफुलनेस मेडिटेशन है। शुरू करने के लिए कुर्सी या कुशन पर आराम से बैठ जाएं।
25 Oct 2022
वायीअप्पा वर्क: इस स्वदेशी माइंडफुलनेस अभ्यास के साथ धरती से संबंध स्थापित करें
वायीअप्पा वर्क एक माइंडफुलनेस अभ्यास है जो एक स्वदेशी ज्ञान है और यह मेडिटेशन पर्यावरण से जुड़ने, उससे संबंध स्थापित करने में आपकी मदद करता है। वायीअप्पा वर्क का मार्रा और गनआईकर्नआई लोगों की भाषा में शाब्दिक अर्थ है "पृथ्वी से जुड़ना"। इस ध्यान अभ्यास में आप प्रकृति के किसी एक विशेष स्थान की कल्पना करेंगे।
18 Oct 2022
योग निद्रा: एक अत्यधिक आरामदेह प्राचीन ध्यान तकनीक
इस कड़ी में, भारत में उत्पन्न हुई एक प्राचीन ध्यान तकनीक, योग निद्रा के साथ गहरी शांति का अनुभव करें। यह नाम संस्कृत शब्द 'निद्रा' से आया है, जिसका अर्थ है नींद। आप लेट जाएं और आंखें बंद कर इसे सुनें।
11 Oct 2022
शिनरिन-योकू: जापानी वन स्नान की स्वास्थ्यकर और सबल करने वाली शक्ति को जानें
शिनरिन-योकू एक शब्दावली है जिसका अर्थ है 'वन स्नान'। इस ध्यान अभ्यास में, आप कल्पना करेंगें कि आप धीरे धीरे एक सुंदर, शांतिपूर्ण वन में जा रहे हैं। इसके लिये आप एक शांत और सुरक्षित वातावरण में आरामदायक स्थिति में आ जाएं और इस निर्देशित ध्यान अभ्यास को करें।
5 Oct 2022
हिलोट: फिलीपीन की इस सदियों पुरानी स्वास्थ्यप्राद पद्धति के साथ संतुलन पाएं
हिलोट, फिलीपींस की एक प्राचीन प्रथा है। यह मैडिटेशन सांस लेने का एक सरल व्यायाम है, जिसमें आप धीरे-धीरे अपने हृदय पर केंद्रित करते हैं। आप इसे लेटे या बैठे हुये कर सकते हैं।
30 Sept 2022
प्रस्तुत है एसबीएस का मेडिटेशन पॉडकास्ट: हिंदी भाषा में सरल ध्यान अभ्यास
माइंडफुलनेस, मेडिटेशन, वर्तमान में जीना... आपने शायद इन सभी चीजों के बारे में सुना होगा। हो सकता है कि आपने उन्हें आज़माया भी हो। लेकिन अगर आपको अभी तक अपनी मनपसंद का तरीका नहीं मिला है, तो दुनिया भर से विभिन्न ध्यान शैलियों को आज़माने के लिए हमसे जुड़ें। चाहे आप वर्षों से ध्यान अभ्यास कर रहे हों, या आपके लिये यह पहली बार है, अनुभवी शिक्षकों द्वारा बनाए गए ये छोटे छोटे ध्यान अभ्यास आपके दिन में अच्छी तरह फिट होंगे और आपको तनावमुक्त पल खोजने में मदद मिलेगी।
Contact ग्रेट माइंडस्
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of ग्रेट माइंडस्?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine