काम जिसने नाम बनाया और इनको हमारा मेहमान बनाया. ऐसे हर एक शख्स को जानिए करीब से, बड़े खुले अंदाज और माहौल में हुई एक लंबी बातचीत में. ऐसी जो पूरे न्यूज़रूम को ला खड़ा करती है एक जगह. सुनिए गेस्ट इन द न्यूज़रूम सिर्फ LT Baaja पर.
रत्ना पाठक शाह, इंडियन फिल्म और टेलीविज़न एक्ट्रेस: Ep 23
गेस्ट इन द न्यूज़रूम में इस बार आप सुनेंगे इंडियन फिल्म और टेलीविज़न एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह को दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. एपिसोड में रत्ना अपने थिएटर के अनुभव पर खुल कर बात कर रही हैं. एपिसोड में जानिए रत्ना, परेश रावल और अनुपम खेर से उलट पॉलिटिकल आइडियोलॉजी रखने को लेकर क्या कह रही है. साथ ही एपिसोड में जानिए कि नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा यानि एनएसडी में अपने दिनों को याद करते हुए मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी थिएटर की दुनिया में के बारे में क्या बता रही हैं.
31 May 2024
इम्तियाज़ अली, फिल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर: Ep 22
गेस्ट इन द न्यूज़रूम के इस एपिसोड में आप सुनेंगे फेमस डायरेक्टर और फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली को दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. एपिसोड में इम्तियाज़ अली अपने शुरूआती दिनों की बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि अपनी कल्ट मूवीज जब वी मेट, रॉकस्टार और तमाशा मूवी के बनने के पीछे की क्या कहानी बता रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि इम्तियाज़ अली डायरेक्टर से 'एक्टर' बने अनुराग कश्यप का मज़ाक क्यों उड़ा रहे हैं. साथ ही एपिसोड में इम्तियाज़ शाहरुख़ खान के साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर कर रहे हैं.
17 May 2024
मोहम्मद कैफ़, पूर्व क्रिकेटर: Ep 20
गेस्ट इन द न्यूज़रूम के इस एपिसोड में आप सुनेंगे मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ की बातचीत दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी के साथ. एपिसोड में कैफ़ अपने शुरूआती दिनों की बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में कैफ अपने पिता के क्रिकेट खेलने की मेमोरी भी शेयर कर रहे हैं. जानिए उनका बचपन कैसे बीता. एपिसोड में कैफ़ से जानिए की टीम इंडिया ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में कहां गलती की. इसके ही एपिसोड में कैफ महेंद्र सिंह धोनी, गांगुली और रोहित की कप्तानी के बारे में बात कर रहे हैं.
Reach and audience
Public platform figures. Ratings count people who left a rating, not total listeners.
Apple Podcasts (US)
5.0 / 5
1 ratings
Spotify
5.0 / 5
8 ratings
Contact Guest In The Newsroom
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine