JAIN MEDIA is a media initiative to spread Facts, News, Stories, History, Lifestyle, Spirituality, Thought Process, Etc., about Jains & Jainism.
Jai Jinshasan
Jai Mahaveer
Panchkula Incident : क्या हमारे बच्चे सच में सुरक्षित हैं? Parents के लिए चेतावनी और Solutions!
The Dangerous Contradiction in Modern Childhood! 🤯
प्रणाम 🙏
हम अपने बच्चों को अच्छे Schools में भेजते हैं, महँगे Gadgets दिलाते हैं, उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं। लेकिन क्या कभी यह जानने की कोशिश करते हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है? वे Mobile पर क्या देख रहे हैं? कौन-से Games खेल रहे हैं? किन Characters को अपना आदर्श मान रहे हैं? और सबसे महत्वपूर्ण बात, वे दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना सीख रहे हैं? पंचकुला की एक घटना ने बच्चों की सुरक्षा और उनके बदलते व्यवहार को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज जरूरत सिर्फ बच्चों को पढ़ाने की नहीं, बल्कि उन्हें एक संवेदनशील इंसान बनाने की भी है। जैन धर्म का इरियावही सूत्र इस दिशा में एक अत्यंत गहरी अहिंसक भावना को प्रस्तुत करता है। आखिर क्यों Jainism में एकेंद्रिय जीव की हिंसा के लिए भी क्षमा माँगी जाती है? और कैसे इस भावना को बच्चों के दैनिक जीवन में उतारा जा सकता है? इस Video में हम इन्हीं सवालों का उत्तर जानने का प्रयास करेंगे। हर माता-पिता और हर शिक्षक को यह विषय जरूर समझना चाहिए।
जय जिनशासन 🙏🙏
जय महावीर 🙏🙏
#Children #Parenting #NonViolence #Jainism #ChildPsychology
3 Nov 2026
Arihant Parmatma's Extraordinary Birth 🤯 | Basics Of Jainism : Ep 03
What Makes The Birth Of The Arihant Different From Every Other Human Being? 🤔
📖 Read Here :https://jainmedia.in/basics-of-jainism/boj-3-arihant-janma/
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
क्या हमने कभी सोचा है कि जब कोई तीर्थंकर इस धरती पर जन्म लेते हैं, तब तीनों लोकों में क्या घटित होता है?क्यों 56 दिक्कुमारिकाओं के आसन कांपने लगते हैं? क्यों सौधर्म इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है? आखिर ऐसा क्या होता है कि 64 इंद्र और असंख्य देव-देवियाँ एक नवजात शिशु के जन्मोत्सव के लिए एकत्रित हो जाते हैं?
और सबसे आश्चर्यजनक बात.. अरिहंत परमात्मा के शरीर में जन्म से ही ऐसी कौन-सी 4 अद्भुत विशेषताएँ होती हैं, जो उन्हें संसार के प्रत्येक प्राणी से अलग बनाती हैं?यह कोई सामान्य जन्म नहीं, बल्कि जन्म कल्याणक है!
वह अंतिम जन्म, जिसके बाद आत्मा को पुनः जन्म नहीं लेना पड़ता।
Basics Of Jainism के इस Episode में जानिए अरिहंत प्रभु के जन्म से जुड़े ऐसे अद्भुत रहस्य, जिन्हें जानकर हम सभी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
🙏 जय जिनशासन 🙏🙏
🙏 जय महावीर 🙏🙏
#Arihant #Tirthankar #Jainism #JanmaKalyanak #JainGod
29 Oct 2026
Sanmatitaraka Granth | 10000 Pages में ऐसा क्या था कि साधु भगवंत रो पड़े?
Discovery Of 10,000 Pages 📄 Made Jain Sadhu's Weep 🤯
Shasan Samrat Pujya Nemisurishwarji MS's Incredible Creation!
प्रणाम 🙏
कल्पना कीजिए… जिस अनमोल खजाने को हमेशा के लिए खोया हुआ मान लिया गया हो, वह अचानक आपकी आँखों के सामने आ जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ जब लगभग 10,000 पुराने कागज़ मिले और पूज्य साधु भगवंतों की आँखों से खुशी के आँसू बहने लगे। लेकिन यह खजाना सोने-चाँदी का नहीं था। यह था परम पूज्य शासनसम्राट श्री विजयनेमिसूरीश्वरजी महाराज साहेब की अद्भुत ज्ञान-संपदा का खजाना!
इन पन्नों में ऐसा क्या था? महात्माओं ने इसे देखकर इतनी भावुक प्रतिक्रिया क्यों दी? और परम पूज्य शास्त्रनिष्ठ त्रैलोक्यमंडनविजयजी महाराज साहब ने इस ज्ञान-संपदा को सुरक्षित करने के लिए कैसी असाधारण मेहनत की? इस पूरी घटना के पीछे का रहस्य जानने के लिए यह वीडियो अंत तक अवश्य देखिए।
जय जिनशासन 🙏🙏
जय महावीर 🙏🙏
#Jainism #JainHistory #JainGranth #JainAcharya #JainBook
Reach and audience
Public platform figures. Ratings count people who left a rating, not total listeners.
Spotify
5.0 / 5
7 ratings
Contact Jain Media
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Jain Media?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine