जब हम अपने डॉक्टर के पास जाते हैं, तब हम सबसे कमज़ोर होते हैं. हम उस सर्जिकल ब्लेड को थामने वाले इंसान पर पूरा भरोसा करते हैं. हम हॉस्पिटल पर भरोसा करते हैं. हम सिस्टम पर भरोसा करते हैं.
क्रिस्टोफर डंच एक न्यूरोसर्जन था जो कि आत्मविश्वास से भरा हुआ था. उसने दावा किया कि वह डैलस में सबसे शानदार है. अगर आपकी पीठ में दर्द हो, और आप सब कुछ आज़मा चुके हो, तो डॉ. डंच आपकी रीढ़ की सर्जरी कर सकते हैं जिससे आपका दर्द दूर हो जाएगा.
लेकिन जल्द ही उसके मरीज़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, और सिस्टम उनको बचा नहीं पाया. सवाल उठता है: किसको - या क्या - बचा रहा है वह सिस्टम
हिट पॉडकास्ट डर्टी जॉन को बनाने वाले नेटवर्क, वंडरी की पेशकश, डॉ. डेथ एक सौम्य सर्जन, 33 मरीज़ों, और एक कमज़ोर सिस्टम की कहानी है.
मिशेल शुगर्ट के लिए यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि किसी भी डॉक्टर पर कभी भी मेडिसिन की प्रैक्टिस करते समय अपराधों के लिए मुकदमा नहीं चलाया गया है. उसके मरीज़ की ज़िन्दगी कभी पहले जैसी नहीं होगी, लेकिन डॉ. डंच का भविष्य क्या होगा? डैलस के लोगों के लिए यह समझ से परे है कि किस वज़ह से उसने ऐसी भयानक चीज़ें की. और क्या होगा जब सिस्टम के सामने एक और “डॉ. डेथ” होगा.
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
20 Sept 2021
फ्री फॉल | 5
डॉ. हेंडरसन और डॉ. किर्बी बहुत कोशिश कर रहे थे कि कोई उनकी मदद करे ताकि डॉ. डंच को ऑपरेशन करने से रोका जा सके. किर्बी ने टेक्सास मेडिकल बोर्ड को इस बारे में सन्देश दिया. वह और हेंडरसन पुलिस के पास गए. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था.
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
13 Sept 2021
स्पाइनलेस | 4
अगर किसी डॉक्टर को हॉस्पिटल से निकाल दिया जाता है, तो हॉस्पिटल को तुरंत इसकी सूचना देनी चाहिए. ऐसे ही बेकार डॉक्टरों को कहीं और काम करने से रोका जाता है. लेकिन जिन जगहों पर डॉ. डंच ने ऑपरेशन किया, वे उचित अधिकारियों से उसकी रिपोर्ट करने में विफल रहे. अगर वे ऐसा कर पाते, तो शायद डंच के विनाश की कहानी बहुत पहले ही ख़त्म हो जाती.
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
6 Sept 2021
ऑकम्स रेज़र | 3
किम्बर्ली मॉर्गन उस पल से ही क्रिस्टोफर डंच के प्रति आकर्षित थी, जब से वह उससे मिली थी. वह दिलकश था और शानदार चीज़ें करना पसंद करता था. लेकिन उसने उसका दूसरा रूप भी देखा. डंच के व्यवहार ने उसके जानने वाले कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया: क्या वह एक अयोग्य चिकित्सक था? एक ख़ौफ़नाक सर्जन? या एक नृशंस हत्यारा?
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
30 Aug 2021
क्रिस एंड जेरी | 2
क्रिस डंच एक होनहार मेडिकल छात्र था, जिसका भविष्य उज्ज्वल था. बाद में जिस तरह का वह डॉक्टर बन गया था ये देखकर उसे जानने वाले दोस्त हैरान थे. नहीं, क्रिस नहीं, उन्होंने कहा. यह वो इंसान नहीं है जिसे मैं जानता हूँ. जिस क्रिस डंच को वे जानते थे, वह प्रेरित करने वाला, मेहनती, होशियार था, उसकी आंखों में एक चमक थी. और किसी को भी यक़ीन नहीं हो रहा था कि वे क्रिस डंच को उसके सबसे अच्छे दोस्त, जैरी समर्स से बेहतर जानते हैं.
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
30 Aug 2021
थ्री डेज़ इन डैलस | 1
सभी चिकित्सकों को सिखाया जाता है, “सबसे पहले किसी को कोई हानि न पहुँचाएं.” लेकिन क्या होगा, जब कोई डॉक्टर अपने मरीज़ों को हानि पहुंचाता है?
डॉ. रॉबर्ट हेंडरसन डैलस में एक अनुभवी स्पाइनल सर्जन थे, उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल से एक असामान्य फोन आया: एक नए सर्जन ने इतने ख़राब तरीके से ऑपरेशन किया था कि एक मरीज़ जो अपने पैरों पर चल रहा था, अब वो पैर के पंजे भी नहीं हिला पा रहा था. डॉ. हेंडरसन ने बहुत कुछ देखा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे. सर्जरी इतनी ख़राब थी, सच कहें तो, उन्होंने ख़ुद से पूछा कि क्या यह आदमी शायद डॉक्टर के भेष में एक ढोंगी है?
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
9 Aug 2021
आपके लिए नया शो: कातिल डॉक्टर
जब हम अपने डॉक्टर के पास जाते हैं, तब हम सबसे कमज़ोर होते हैं. हम उस सर्जिकल ब्लेड को थामने वाले इंसान पर पूरा भरोसा करते हैं. हम हॉस्पिटल पर भरोसा करते हैं. हम सिस्टम पर भरोसा करते हैं.
क्रिस्टोफर डंच एक न्यूरोसर्जन था जो कि आत्मविश्वास से भरा हुआ था. उसने दावा किया कि वह डैलस में सबसे शानदार है. अगर आपकी पीठ में दर्द हो, और आप सब कुछ आज़मा चुके हो, तो डॉ. डंच आपकी रीढ़ की सर्जरी कर सकते हैं जिससे आपका दर्द दूर हो जाएगा.
लेकिन जल्द ही उसके मरीज़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, और सिस्टम उनको बचा नहीं पाया. सवाल उठता है: किसको - या क्या - बचा रहा है वह सिस्टम?
वंडरी की पेशकश, क़ातिल डॉक्टर एक सौम्य सर्जन, 33 मरीज़ों, और एक कमज़ोर सिस्टम की कहानी है.
आप क़ातिल डॉक्टर की समीक्षा सुनने जा रहे हैं. सुनने के दौरान, Apple पॉडकास्ट, अमेज़न म्यूजिक, या जहाँ कहीं भी आप अभी सुन रहे हैं, उस पर क़ातिल डॉक्टर के लिए सबस्क्राइबडॉक्टर
See Privacy Policy at https://art19.com/privacy and California Privacy Notice at https://art19.com/privacy#do-not-sell-my-info.
Contact क़ातिल डॉक्टर
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of क़ातिल डॉक्टर?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine