Lifestyle News in Hindi (लाइफस्टाइल न्यूज़ हिंदी): Read and watch latest news video on Fashion, Fitness Tips, Health Tips, Relationship in Hindi on Hindustan. जानिए लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें, हेल्थ टिप्स, ब्यूटी टिप्स, जीवन मंत्र सिर्फ एडिटर जी पर.
Most Popular Coffee Drinks: दुनिया पर छाई भारत की ये कॉफी, टेस्ट एटलस की लिस्ट में हुई शामिल
Most Popular Coffee Drinks: 1 अक्टूबर को इंटरनेशनल कॉफी डे (International Coffee Day) मनाया जाता है और इस दिन टेस्ट एटलस (Taste Atlas) ने दुनिया की मोस्ट पॉपुलर कॉफी ड्रिंक्स की लिस्ट जारी की है. जिसमें भारत की फिल्टर कॉफी (Indian Filter Coffee) भी शामिल है, जिसे साउथ इंडियन कॉफी (South Indian Coffee) भी कहा जाता है. फिल्टर कॉफी ने 56 कॉफी ड्रिंक्स की लिस्ट में 20वां स्थान हासिल किया है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर एस्प्रेसो (Espresso) दूसरे नंबर पर कैपिचिनो (Cappuccino) तीसरे नंबर पर कोर्टाडो (Cortado) है. क्या होती है फिल्टर कॉफी? (What is Filter Coffee) इंडियन फ़िल्टर कॉफ़ी एक तैयारी की तकनीक है जिसमें कॉफ़ी को इंडियन कॉफ़ी फ़िल्टर के इस्तेमाल से बनाया जाता है. इस फिल्टर में दो चैंबर होते हैं - ऊपरी हिस्से में एक छन्नी की तरह होता है जिसका इस्तेमाल पिसी हुई कॉफी रखने के लिए किया जाता है और और निचले चैंबर में पीसी हुई कॉफी धीरे-धीरे टपकती है. फिल्टर कॉफी कैसे बनाएं (How to make Filter Coffee) फिल्टर कॉफी मेकर में कॉफी पाउडर डाले. आम तौर पर 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर एक कप के लिए डाल सकते हैं दूध को एक पैन में गर्म करें लेकिन उबलने नहीं देना है, बस गर्म होना चाहिए फिल्टर कॉफी मेकर के ऊपर वाले भाग में कॉफी पाउडर डालकर प्रेस करें फ़िल्टर कॉफ़ी मेकर से कॉफ़ी नीचे आने लगेगी अब गर्म दूध में डालकर इसे मिलाएं स्वाद अनुसर चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. गर्म फ़िल्टर कॉफ़ी को कप में डालकर परोसें.
3 Oct 2023
Malaria Vaccine: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगा मलेरिया की वैक्सीन, WHO से मिला ग्रीन सिग्नल
Malaria Vaccine: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) ने मलेरिया की दूसरी वैक्सीन R21/Matrix-M को अप्रूवल दे दिया है. एक्सपर्ट ने मलेरिया से पीड़ित बच्चों को यह वैक्सीन देने की सिफारिश भी की है. किसने बनाई है मलेरिया की वैक्सीन? इस वैक्सीन को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (SII) के साथ मिलकर बनाया है. इस वैक्सीन के कुल तीन डोज़ होंगे और यह मलेरिया से लड़ने में 75-80 प्रतिशत असरदार होगी. वैक्सीन के बूस्टर डोज़ के साथ यह वैक्सीन लगभग एक साल तक मलेरिया से आपका बचाव करने में सक्षम होगी. कैसे मिली वैक्सीन को मंज़ूरी? इस वैक्सीन के ट्रायल के वक़्त यह वैक्सीन चार देशों में बेहद असरदार रही और ‘प्री-क्लिनिकल’ और ‘क्लिनिकल’ टेस्ट के बाद इस वैक्सीन को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दी. इससे पहले साल 2021 में मलेरिया की पहली वैक्सीन बनाई गयी थी जिसे वर्ल्ड हीथ ऑर्गनाइज़ेशन एक बड़ी सफलता बताया था. क्या है वैक्सीन की कीमत? बात करें कीमत की तो मलेरिया की ये वैक्सीन की कीमत 150 से 320 रुपये तक है. यह वैक्सीन उन सभी देशों तक पहुंचाई जाएगी जहां मलेरिया आज भी एक सीरियस बीमारी है. एक्सपर्ट का कहना है कि वैक्सीन मलेरिया से लड़ने में पूरी तरह सक्षम नहीं है इसलिए मच्छर से खुद का बचाव करें और स्प्रे और मच्छर जाली इस्तेमाल करते रहें. घाना और बुर्किना फासो, ये दोनों ही देश इस वैक्सीन को पहले ही मंज़ूरी दे चुके थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरम इंस्टिट्यूट इस वैक्सीन के 10 करोड़ डोज़ बना सकता है. यह भी देखें: Tissue or Handkerchief: टिश्यू और रूमाल में से क्या होता है बेहतर? बीमार होने पर क्या करना चाहिए इस्तेमाल
3 Oct 2023
Kaju Katli Recipe: इस साल त्योहारों पर घर पर ही बनाएं काजू कतली, बेहद आसान है रेसिपी
Kaju Katli Recipe: त्योहारों का समय नज़दीक आ रहा है. अभी कुछ ही समय में नवरात्रि (Navratri Sweets) आ जाएंगे और फिर दिवाली. त्याहारों पर घर में मिठाई ना बने ऐसा कैसे हो सकता है. इस बार आप घर पर ही काजू कतली बनाएं. देखिए आसान रेसिपी. सामग्री (Ingredients): काजू (Cashew nuts): 1 कपचीनी (Sugar): 1/2 कपपानी (Water): 1/4 कपघी: 1 बड़ा चम्मचइलाइची पाउडर (Cardamom powder) : 1/2 चम्मचचांदी का वर्क (Silver leaf) सजाने के लिए (वैकल्पिक) काजू कतली बनाने की विधि (Kaju Katli Recipe) काजू पीसें (Grinding Cashews) सबसे पहले, काजू को पानी में लगभग 2-3 घंटे तक भिगोएं, या फिर काजू को गर्म पानी में 15-20 मिनट तक भिगोएं.भिगाये हुए काजू को अच्छे से स्ट्रेन करें और मिक्सर में डालें. कम पानी के साथ स्मूथ पेस्ट बनाएं. चाशनी तैयार करें (Making Sugar Syrup) एक नॉन-स्टिक पैन में 1/4 कप पानी और 1/2 कप चीनी डालें. हल्की आंच पर चीनी को गर्म होने दें.चीनी गर्म होने पर चाशनी की कंसिसटेंसी चेक करें. चीनी की बूंदें अपने आप में मिलने लगेंगी और एक तार की कंसिसटेंसी आनी चाहिए. काजू के पेस्ट और चाशनी को मिलाना (Mixing Cashew Paste and Sugar Syrup) अब चाशनी को धीरे-धीरे काजू पेस्ट में मिलाएं और हल्की आँच पर अच्छे से मिक्स करेंघी और इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें. पकाना (Cooking) अब इस मिक्चर को धीरे-धीरे गर्म होने तक पकाएं. हमेशा धीरे-धीरे आंच पर ही पकाएं, जिससे मिक्सचर जल न जाए. मिक्स करने के दौरान खोई हुई कंसिस्टेंसी आनी चाहिए. ठंडा होने पर कतली बनाएं (Shaping into Kaju Katli) चिकनाई लगी प्लेट में ठंडा हो जाए तो ग्रीस्ड प्लेट या बटर पेपर पर मिक्चर को फैलाएं और अच्छी तरह से चपटा करें. गर्म होने पर चांदी का वर्क लगाएं. सजाएं और परोसें (Decorate and Serve) कतली को ठंडा होने पर आप अपने अनुसार डिज़ाइन में काट सकते हैं. कतली को सर्विंग प्लेट पर अरेंज करें और गार्निश करने के लिए बादाम या पिस्ता से सजाएं. यह भी देखें: Sawan Makhana Barfi: सावन में मखाने की बर्फी से करें मुंह मीठा, जानिए रेसिपी
Contact Lifestyle News - हिन्दी
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Lifestyle News - हिन्दी?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine