सह ली कितनी यातना
कर्तव्य सर्वोपरि रखा
त्याग, शील, संकल्प को
जिस तरह जीवित रखा..
बोलो कहाँ तक टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो..
कल मुकुट जिस पर साजना था
अब उसे सबकुछ त्यागना था..
निर्णयों के द्वन्द से,
एक बालपन का सामना था..
वचन भी था थामना,
आदेश भी था मानना..
तब इस तरह सोचो स्वयं को
धर्म पर तुम रख सकोगे ?
बोलो,कहाँ तक टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो..
प्रजा तो बस राम की थी
दुनिया उसे तो जप रही थी..
वचन ही था तोड़ देता
धर्म ही था छोड़ देता..
पर पीढ़िया क्या सीख लेंगी..
राम की चिंता यही थी..
हो छिन रहा एक क्षण में सबकुछ
सोचो एक क्षण..क्या करोगे ?
बोलो कहाँ तक टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो..
केवट न जाने क्या किया था
सौभाग्य जो उसको मिला था
राम से ही तारने को
राम से ही लड़ गया था..
कुल वंश उसके तर रहे थे
सब राम अर्पण कर रहे थे..
जब सबकुछ हो बिखरा हुआ
तुम सहज कब तक रह सकोगे..?
बोलो कहाँ तक टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो..
है याद वो घटना तुम्हे ?
जब राम थे वनवास में..
सिया थी हर ली गई
था कौन उनके साथ में..
कुटी जब सूनी पड़ी थी
दो भाई और विपदा बड़ी थी..
बोलो ऐसे मोड़ पर,
तुम धैर्य कब तक रख सकोगे...?
बोलो कहाँ तक टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो..!!
वह तो स्वयं भगवान था
पर कहाँ उसमे मान था ..
किरदार भी ऐसा चुना,
जिसमें सिर्फ़ बलिदान था..
मर्यादा के प्राण थे
रघुवंश के अभिमान थे ..
श्री राम के अध्याय से
एक पृष्ठ हासिल कर सकोगे..?
बोलो कहाँ तक टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो...
व्यथा इतनी ही नही है
कथा इतनी ही नही है..
कुछ शब्द उनको पूर्ण कर दे
राम वो गाथा नही है...
जब तपे संघर्ष में,
तब हुए उत्कर्ष में..
क्या तुम भी ऐसी प्रेरणा
पीढ़ियों के बन सकोगे..?
बोलो कहाँ तक तुम टिक सकोगे ?
यदि राम सा संघर्ष हो....
-kavi sandeep dwivedi
11 Mar 2021
कविता
एक कविता और एक चिंतन साभार!
6 Jan 2021
मुँह से निकली बात वापस नहीं होती
कभी ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए जो खुद को ही कष्ट देती हो।
2 Jan 2021
अनोखा मुकद्दमा
कुछ बातें ऐसी होती ही हैं जो मन को झकझोर कर रख देती हैं........
31 Dec 2020
प्रेरक प्रसंग
आप क्या बनें यह आप पर निर्भर करता है।
29 Dec 2020
Jeevan men sabse zaruri
Jeevan men sabse zaruri kya hai use pahle dhyan dena Chahiye
28 Dec 2020
Andhon ka Hathi
Andhon ka Hathi ek kahani jo hamen ye batati hai kee kisi baat ko bina pura jane bahas nahi karana Chahiye.
27 Dec 2020
Story Time-by Keshav Shukla
छोटी-छोटी कहानियाँ जो आप को मनोरंजन के साथ ही प्रेरणा भी दे सकें।
27 Dec 2020
प्रेरक प्रसंग हमारे संग
प्रेरणादायी छोटी-छोटी कहानियाँ जो आप को मनोरंजन के साथ ही प्रेरणा भी दे सकें।
Contact प्रेरक प्रसंग हमारे संग
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of प्रेरक प्रसंग हमारे संग?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine