अलार्म सुने हैं, बस...ये वही है। लालटेन की तरह आप मेरे इस पॉडकास्ट को कभी भी जलाएं ,आपको यहां पर मिलेगा बहुत कुछ। यह कुछ भी हो सकता है। किस्सा,कहानी,किताब और सिनेमा के साथ कलाकार। सिर्फ 2 मिनट में सुनो.. थोड़ा सुन तो लो....😊
बबीता सिंह रिपोर्टिंग देखी और इस फिल्म को देखने के बाद मुझे सान्या मल्होत्रा की मिसेज और श्रीदेवी की इंग्लिश विग्लिश याद आयी। हालांकि इन तीनों फिल्मों की कहानी का एक दूसरे से कोई ताल्लुक नहीं है। लेकिन सबसे बड़ा नाता है महिला होने का। जी हां., महिला होना क्यों मुश्किल है और महिला कैसे अपनी मुश्किलों को पार करते हुए सेल्फ डिस्कवरी करती है या फिर यू कह लें कि कैसे सेल्फ लव को चुनती है. इस तरह की फिल्मों में कंटेंट सेंटर में होता है। फिर यह मायने नहीं रखता कि फिल्म का चेहरा श्रीदेवी है या फिर सान्या मल्होत्रा और हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग की एक्ट्रेस निमिषा सजयन ने अपनी भूमिका से एक महिला का समाज और परिवार में होने की मुश्किलों को बखूबी बयान करता है।
10 Sept 2026
Euphoria short review
Euphoria short review
30 Jul 2026
मुसाफिर कैफे, 2 minute review
मुसाफिर हैं हम भी मुसाफिर हो तुम भी, किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी। बशीर ब्रद का यह लोकप्रिय शेर मुसाफिर कैफे 2 की कहानी को आसानी से बयान करता है। मुसाफिर कैफे जहां पर चंदर है, सुधा है और साथ में है प्रीती। हालांकि प्रीती का साथ होना चंदर के जीवन को एक राह देता है। लेकिन चंदर के जीवन की चाह सुधा के साथ बंधी हुई है। विक्रांत मसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुसाफिर कैफे की खूबसूरत तस्वीरें हैं,यह कहानी शुरू होती है चंदर से, जो एक बार प्यार में धोखा खा चुका है और उसकी मुलाकात होती है सुधा से। सुधा आजाद महिला है। जिसका सपना अपने करियर को उड़ान देना है। शादी उसकी चेक लिस्ट में शामिल नहीं और चंदर शादी के साथ अपने सपने मुसाफिर कैफे की शुरुआत भी चाहता है। लेकिन प्यार और करियर के बीच फंसकर इन दोनों का सच्चा प्यार दब कर रह जाता है और फिर सात साल बाद दोनों की मुलाकात होती है। चंदर के पास मुसाफिर कैफे के साथ सच्चा प्यार करने वाली प्रीती भी है। सुधा के पास उनका पार्टनर वीनित है। लेकिन फिर से हुई मुलाकात इनके जीवन का क्या मोड़ देती है, इसी पर जाकर रूक जाती है मुसाफिर कैफे,लास्ट एपिसोड के आखिरी मिनट पर आकर आपको इस सवाल पर छोड़ देता है कि क्या चंदर सुधा के पास लौट जाएगा , या फिर वह प्रीति को चुनेगा, जिसने चंदर को फिर से प्यार करने की अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत दी है। फिलहाल मैं चलती हूं औऱ मेरी तरह आप भी इंतजार करें मुसाफिर कैफे 2 का ...
Contact Radiovali Ladki- किस्सा,कहानी, कलाकार
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Radiovali Ladki- किस्सा,कहानी, कलाकार?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine