What really happens behind the camera?
While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered.
Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now.
Off the record. On the ground. Straight from the frontlines.
टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.
इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार ने आजतक के रिपोर्टर को क्या बताया?: Reporters Off Air
दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष लगातार चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है. पिछले पूरे हफ्ते कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर दिखे. इस दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. इन सबके बीच गृह मंत्रालय और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच बातचीत की ख़बर भी सामने आई.
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देंगे? क्या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है? और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आजतक के रिपोर्टर को क्या-क्या बताया? साथ ही, क्या स्मृति ईरानी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी?
इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ.
Producer - Ankit
Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Piyush Mishra and Rahul Gautam
Sound - Suraj Singh
2 Oct 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्लान और इंडिया गठबंधन को राहुल गांधी का मंत्र: Reporters Off Air
ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के बड़े दावे से लेकर चुनाव आयोग में संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस तक, सियासी हलचल तेज है. क्या दो चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं? क्या चुनाव आयोग के भीतर की नाराज़गी अब खुलकर सामने आएगी?
उधर राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में 15 साल बाद का सपना दिखाया. क्या इंडिया गठबंधन को नया साथी मिलने वाला है? और इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव क्यों नहीं आए?
इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अनमोल बाली, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम के साथ.
Producer - Ankit
Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Anmol Bali, Amit Bhardwaj and Rahul Gautam.
Sound - Suraj Singh
25 Sept 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की रणनीति, मोदी की धड़ाधड़ मीटिंग और राज्यसभा चुनाव: Reporters Off Air
चुनाव आयोग के अंदर क्या पक रहा है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की रणनीति क्या है और राहुल गांधी अब कौन सा बड़ा कदम उठा सकते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दबाव बढ़ेगा या उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है? उधर प्रधानमंत्री मोदी की धड़ाधड़ बैठकों के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर में क्या हुआ? बीजेपी अब जेन ज़ी का नाम क्यों नहीं लेगी? और उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित क्या है? साथ ही राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव ने यात्रा क्यों निकाली? क्या इसके पीछे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कोई बड़ी रणनीति है? इन तमाम सवालों का जवाब देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ.
Producer - Ankit
Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra and Rahul Gautam
Sound - Rohan Bharti
Reach and audience
Public platform figures. Ratings count people who left a rating, not total listeners.
Spotify
4.9 / 5
11 ratings
Contact Reporters Off Air
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine