About Unveiling Legends: The Hidden Gems Of Tribal Tales
यह पॉडकास्ट संघर्ष के बारे में है जो ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान भारतीय अनुसूचित जनजातियों द्वारा लड़ा गया था। इस पॉडकास्ट के माध्यम से, हम इन जनजातियों के संघर्षों, समर्थन और प्रगामी आंदोलनों को जानेंगे जो उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ चलाए थे। हम देखेंगे कि उन्होंने कैसे अपने स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया और उन्हें किस तरह के चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह पॉडकास्ट आपको भारतीय अनुसूचित जनजातियों के अत्यंत महत्वपूर्ण इतिहास से अवगत कराएगा और उनके संघर्षों को मान्यता देने का प्रया
अंग्रेजों ने सह्याद्री (https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A5%80_%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%9F) के लोगों को गुलाम बना लिया। लोगों ने साहूकारों से धन उधार लेना शुरू कर दिया। मुद्रा के बदले मे लोगों से भूमि हथियाना शुरू कर दिया। इसलिए राघोजी भांगरे ने ब्रिटिश (https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%B6) के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया। इसके बाद राघोजी भांगरे ने ब्रिटिश खजाना (https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%96%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE) कई बार और लोगों को दिया। राघोजी भांगरे ने ब्रिटिश शासन से अपने क्षेत्र को मुक्त घोषित कर दिया। (https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A5%80_%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%87#cite_note-6)
19 May 2023
Episode 5 राणा पूंजा भील
मेरे प्रिय भाइयों और बहनों को आज हम मसीहा 'वीर शिरोमणि राणा पूंजा' भील के इतिहास के बारे में जानने वाले है। वीर राणा पूंजा भील एक ऐसे नायक थे जिनके पराक्रम से दुश्मन भी थर-थर कांपते थे। ये भीलो के ही नहीं अपितु पूरे देश के एक महान क्रांतिकारी हुए है। इन्होंने अपने जीवन में कभी हार स्वीकार नहीं की थी
18 May 2023
Episode 4 खाज्या नायक
आज की युवा पीढ़ी उन अनगिनत वीर योद्धाओं के बारे में नहीं जानती जिन्होंने माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया क्योंकि चंद चापलूस और झोलाछाप इतिहासकारों नें एक ही परिवार के गुण गाने में अपनी कलमों का उपयोग किया | यही कारण है कि जिन महान वीर हुतात्माओं के कारण देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की उनके शोर्य, पराक्रम और बलिदान से अधिकांश देशवासी, खासकर वर्तमान युवा पीढ़ी परिचित ही नहीं है | आइये आज आप सभी का परिचय कराते है एक ऐसे ही वीर और महान योद्धा खाज्या नायक से जिन्होंने मंगल पाण्डेय के समान ब्रिटिश आर्मी से बगावत कर अमरता को प्राप्त किया |
17 May 2023
अमर शहीद वीर बाला कालीबाई
डूंगरपुर की भील बालिका काली बाई ने गुरुजी को बचाने दे दिए थे प्राण
पुलिस गुरुजी सेंगाभाई को घसीटकर ले जाने लगी तो कालीबाई ने दौड़कर रस्सी काटकर अपने गुरुजी को बचाया ही नहीं बल्कि हंसिया लेकर पुलिस को ललकारा।
ऐतिहासिक पटल पर गांव रास्तापाल, जिला डूंगरपुर, राजस्थान की पहचान अमर शहीद वीर बाला कालीबाई के नाम से की जाती है। आदिवासी समुदाय भील के सोमा भाई के घर में वीर काली बाई का जन्म जून 1935 में माता नवली की कोख से हुआ। मात्र 12 वर्ष की उम्र में इस क्रांतिकारी बाला ने 19 जून 1947 को जागीरदारों व अंग्रेजों के शोषण के विरूद्ध बहादुरी की एक जोरदार मिसाल कायम कर आदिवासी समाज में शिक्षा की अलख जगाई
16 May 2023
वीरांगना लीपा
वीरांगना लीपा को हम अंडमान की पना कह सकते हैं, जिसने मातृभूमि के सम्मान के लिए अपने गर्भस्थ शिशु को बलिदान कर दिया। अंडमान में 17 मई 1859 को अंग्रेजों और अंडमान की जनजातियों के बीच एबरडीन का युद्ध हुआ। 15 हजार अंडमानियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध प्रारंभ किया, परंतु अंडमानियों की सारी रणनीति की जानकारी लीपा के पति विश्वासघाती दूधनाथ तिवारी ने अंग्रेजों को दे दी। अंडमानी युद्ध हार गए। लीपा ने दूधनाथ के गर्भ को नष्ट करके अपने प्रखर राष्ट्रवाद का परिचय दिया।
15 May 2023
Unveiling Legends: The Hidden Gems of Tribal Tales
आपका स्वागत है प्रिय श्रोताओं के सामरिक और प्रभावशाली युग में! हमारा आज का पॉडकास्ट एक अनोखा दृष्टिकोण लेकर आपके सामने है जो भारतीय उपमहाद्वीप के एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गर्व का विषय है - \'अनुसूचित जनजाति के विद्रोही सेनानी।\'
आरंभिक समयों से ही, भारतीय उपमहाद्वीप विविधताओं का घर रहा है। यहाँ कई जनजातियाँ रहती हैं, जिन्हें अनुसूचित जनजाति कहा जाता है। इन जनजातियों के लोगों ने वर्षों से लड़ाई और संघर्ष करके अपने अधिकारों के लिए अद्वितीय योगदान दिया है। हमारे प्रिय श्रोताओं, इस पॉडकास्ट के माध्यम से, हम उन्हीं वीर योद्धाओं के बारे में बात करेंगे, जो अपने जीवन और साहसिकता के माध्यम से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए हैं।
हम जानेंगे कि कौन-कौन से विप्लवी नेताओं ने अपने जीवन का खतरा उठाकर, उन्हें प्रशासनिक अत्याचार, सामाजिक असमानता और स्वाधीनता के लिए लड़ाई लड़ी?
Contact Unveiling Legends: The Hidden Gems Of Tribal Tales
Guest appearances
Does not typically book guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Host of Unveiling Legends: The Hidden Gems Of Tribal Tales?
Claim your podcast to manage its listing and keep your show details accurate.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine