Podcast thumbnail for India News - हिन्दी

India News - हिन्दी

Claim This Podcast

by Editorji Podcast

98 episodes
Updated Daily
Accepts GuestsHas SponsorsLocation 🇮🇳

Podcast Overview

India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.editorji.com.

Language

🇮🇳

Publishing Since

9/29/2023

1 verified contact email on file for India News - हिन्दी

Pitch yourself as a guest, propose sponsorships, or reach out directly to the host.

Recent Episodes

Episode thumbnail for Chhattisgarh Election: कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है विकास, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

October 3, 2023

Chhattisgarh Election: कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है विकास, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jagdalpur) में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्‍टरों और बैनरों में दिखता है. इसके अलावा यह कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है. मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने केवल झूठ और भ्रष्टाचार दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि ''कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ की जो हालत कर दी है उसे पूरा देश देख रहा है. चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है.राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच स्पर्धा चल रही है कि कहां सबसे ज्यादा लूट चल रही है, कहां हत्या हो रही है.'' राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पर्धा हो रही है- मोदी मोदी ने आगे कहा कि ''कभी कभी लगता है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पर्धा हो रही है, कहां ज्यादा अपराध, महिलाओं से अत्याचार ज्यादा हो रहा है.'' उन्होंने कहा कि ''मुझे गर्व है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव भी भाजपा को मिला है.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि ''आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनसे छत्तीसगढ़ में प्रगति की गति तेज होगी, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नए उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा.'' उन्होंने कहा कि ''हम इसी गति से छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाते रहेंगे. भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ भी अपनी बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा.'' PM Modi In Chattisgarh: जातिगत जनगणना के पर बोले पीएम मोदी 'सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह है गरीब'

Episode thumbnail for Maharashtra News: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में अबतक 31 मरीजों की मौत, 16 बच्चों की भी गई जान

October 3, 2023

Maharashtra News: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में अबतक 31 मरीजों की मौत, 16 बच्चों की भी गई जान

Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) के सरकारी अस्पताल में 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया. अस्पताल के डीन ने दवाओं और मेडिकल स्टाफ की कमी को इसके पीछे की वजह बताया है. मरने वालों में 16 नवजात भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ने की आशंका है. मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का है. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नांदेड़ के डॉ. श्यामराव वाकोडे ने बताया कि "पिछले 24 घंटों में लगभग 12 बच्चों की मौत हो गई. वयस्कों की भी विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो गई. कई कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद हमारे लिए कुछ कठिनाई थी. हमें हाफकिन इंस्टीट्यूट से दवा खरीदनी थी, लेकिन वह भी नहीं हुआ. साथ ही इस अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं. बीते कुछ दिनों से यहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है और बजट की समस्या हो गई है. इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कहा कि ''नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं? भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है.'' नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2023 महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी. कैबिनेट इस घटना को लेकर जांच समिति बनाने पर फैसला कर सकती है. हम पूरी जांच करेंगे- चिकित्सा शिक्षा मंत्री वहीं नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीजों की मौत पर महाराष्ट्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, "हम पूरी जांच करेंगे... मैं वहां (अस्पताल) जाउंगा और डॉक्टरों की एक समिति नियुक्त की जाएगी." वहीं इस मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सासंद संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र की आरोग्य स्थिति हमेशा ऊपर रही है लेकिन पिछले 1 साल से महाराष्ट्र के सभी शासकीय विभाग जिस तरह से काम कर रहे हैं, न स्वास्थ्य मंत्री को चिंता है, न स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है और न ही डॉक्टर काम कर रहे हैं, किसी का नियंत्रण नहीं है. स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र में सबसे उपेक्षित विभाग है.'' Maharashtra: नांदेड के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की सांप काटने से मौत, आधे थे नवजात

Episode thumbnail for UP Politics: पश्चिमी यूपी के बाद अब उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की मांग, राजभर का बड़ा बयान

October 3, 2023

UP Politics: पश्चिमी यूपी के बाद अब उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की मांग, राजभर का बड़ा बयान

UP Politics: आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बंटवारे की राजनीति तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्‍य बनाने की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मेरठ को इस नए प्रदेश की राजधानी बनाया जाना चाहिए. इसके बाद एक कदम आगे बढ़ते हुए अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने यूपी को चार हिस्सों में बांटने की डिमांड कर दी है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ''ये तो लंबे समय से डिमांड चल रही है. जैसे हम लोग पूर्वांचल की मांग करते हैं. कोई बुंदेलखंड की मांग करता है. कोई हरित प्रदेश की मांग करता है. अलग-अलग लोगों की अलग-अलग डिमांड है. वो उनकी सोच है, उनका विचार है. प्रदेश बड़ा है तो प्रदेश में बंटवारे के हम भी पक्षधर हैं. बड़ा प्रदेश है, इसको चार भागों में बांट देना चाहिए.'' #WATCH | Ballia, UP: SBSP founder & chief OP Rajbhar says, "... If the state is big, we are also in favour of dividing the state into four parts..." (03.10) pic.twitter.com/ztDC4GpzJk — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 3, 2023 केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दिया ये बयान इससे पहले केंद्रीय राज्‍य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ''पश्चिमी यूपी की आबादी आठ करोड़ है और हाई कोर्ट यहां से 750 किलोमीटर दूर है. ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाना चाहिए और मेरठ को इसकी राजधानी बनाया जाना चाहिए.'' हालांकि संजीव बालियान के बयान को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. बीजेपी नेता संगीत सोम ने उनकी इस मांग का विरोध किया है. वहीं जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी इसके समर्थन में सामने आई है. UP Weather : यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जौनपुर में सड़कें लबालब, 8वीं तक के स्कूल बंद

98 total episodes available

Deep-dive analytics for India News - हिन्दी

Frequently asked questions

Have a different question and can't find the answer you're looking for? Reach out to our support team by sending us an email and we'll get back to you as soon as we can.

What is India News - हिन्दी?

India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.editorji.com.

How often does this podcast release new episodes?

This podcast updates daily.

Where can I listen to this podcast?

This podcast is available on 4 platforms including Apple Podcasts, Spotify, and more. You can also use the RSS feed directly.

Does this podcast accept guests?

No, this podcast does not typically feature guests.

Legal Disclaimer

Pod Engine is not affiliated with, endorsed by, or officially connected with any of the podcasts displayed on this platform. We operate independently as a podcast discovery and analytics service.

All podcast artwork, thumbnails, and content displayed on this page are the property of their respective owners and are protected by applicable copyright laws. This includes, but is not limited to, podcast cover art, episode artwork, show descriptions, episode titles, transcripts, audio snippets, and any other content originating from the podcast creators or their licensors.

We display this content under fair use principles and/or implied license for the purpose of podcast discovery, information, and commentary. We make no claim of ownership over any podcast content, artwork, or related materials shown on this platform. All trademarks, service marks, and trade names are the property of their respective owners.

While we strive to ensure all content usage is properly authorized, if you are a rights holder and believe your content is being used inappropriately or without proper authorization, please contact us immediately at hey@podengine.ai for prompt review and appropriate action, which may include content removal or proper attribution.

By accessing and using this platform, you acknowledge and agree to respect all applicable copyright laws and intellectual property rights of content owners. Any unauthorized reproduction, distribution, or commercial use of the content displayed on this platform is strictly prohibited.