From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines.
देशों के बीच सत्ता की खींचतान से लेकर पर्दे के पीछे होने वाली डिप्लोमसी तक, ग्लोबल टकराव से लेकर गुप्त गठबंधनों तक - पढ़ाकू नितिन ने बदला है रूप और इतिहास के साथ उतर आया है अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दुनिया में.
इस नए अवतार में हम दुनिया की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल घटनाओं, विदेश नीति की रणनीतियों, वॉर रूम की चर्चाओं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और देशों के बीच चलने वाली नोंक-झोंक को आसान भाषा में समझाते हैं.
चाहे बात हो अमेरिका-चीन की टक्कर की, दुनिया में भारत की भूमिका की, पश्चिम एशिया के संघर्षों की, परमाणु कूटनीति की या फिर संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की. यहां आपको सिर्फ खबर नहीं, बल्कि खबर के पीछे की असली कहानी मिलेगी.
Napoleon के कदमों तले कुचले जाने से लेकर Hitl*r के Rise तक: The Story of German Empire | Padhaku Nitin World Affairs
जर्मनी… एक ऐसा मुल्क, जिसकी कभी अपनी कोई तय सीमा नहीं थी। जहाँ सैकड़ों छोटी-बड़ी रियासतें थीं, जो आपस में लड़ती थीं। फ्रांसीसी दार्शनिक वोल्टेयर ने तो यहाँ तक कह दिया था कि यह साम्राज्य न तो पवित्र है, न रोमन और न ही साम्राज्य!
लेकिन फिर इसी बिखरी हुई जमीन पर आता है एक शख्स—ओटो वॉन बिस्मार्क।
वह संसद में कहता है कि इतिहास के बड़े फैसले बहसों से नहीं, बल्कि “खून और लोहे” से तय होंगे।
और इसके बाद शुरू होती है जर्मनी के एकीकरण और उसके एक बड़ी ताकत बनने की कहानी।
एक ऐसा देश जहाँ गोएथे, कांट और बीथोवेन जैसे महान विचारक और कलाकार पैदा हुए… और दूसरी तरफ इतिहास की सबसे क्रूर और व्यवस्थित हिंसा भी यहीं देखने को मिली।
जर्मनी ने दो विश्व युद्ध लड़े। यूरोप को युद्ध की आग में झोंका। खुद तबाह हुआ। दो हिस्सों में बंटा। बर्लिन की दीवार ने एक ही देश को दो हिस्सों में बांट दिया।
लेकिन फिर वही जर्मनी राख से उठता है—और आज अपनी engineering, economy, industry और institutions के दम पर यूरोप की सबसे महत्वपूर्ण ताकतों में से एक है।
तो आखिर जर्मनी का DNA क्या है?
रोमन साम्राज्य की सेनाओं को घने जंगलों में चुनौती देने वाली जर्मनिक जनजातियों से लेकर Holy Roman Empire तक…
बिस्मार्क के खूनी एकीकरण से लेकर Kaiserreich तक…
पहले विश्व युद्ध से दूसरे विश्व युद्ध और Germany के विभाजन तक…
Berlin Wall के गिरने से लेकर आज के आधुनिक Germany तक—
जर्मनी आखिर वो कैसे बना, जो वो आज है?
Modern Empires Series के इस एपिसोड में हम Germany की पूरी कहानी को समझेंगे—उसके इतिहास, राजनीति, युद्ध, अर्थव्यवस्था, समाज और geopolitics के जरिए।
इस सफर में हमारे साथ हैं उम्मू सलमा बावा।
डॉ. बावा Germany के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक से सम्मानित हैं, Ministry of External Affairs के Foreign Service Institute में Guest Faculty रही हैं और UGC Europe Area Studies Programme की Director रह चुकी हैं।
तो चाय या कॉफी का कप उठाइए, earphones लगाइए और चलिए इतिहास के उस घने जंगल में… जहाँ से एक आधुनिक साम्राज्य के जन्म की कहानी शुरू होती है।
22 Sept 2026
पहले BRICS फिर Trump से मुलाकात, President Jinping के दिमाग में क्या पक रहा है? | BRICS 2026 Explained : Padhaku Nitin World Affairs
Diplomacy में Chronology की भूमिका बहुत बड़ी होती है। जब कोई राष्ट्राध्यक्ष किसी देश का दौरा करता है, तो दुनिया सिर्फ ये नहीं देखती कि वह वहां क्या कह रहा है—बल्कि ये भी देखती है कि वो कहां से आया है और अगला पड़ाव क्या है। कई बार यही chronology किसी देश की priorities और उसकी balancing strategy का संकेत देती है।
12-13 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping नई दिल्ली पहुंचे। मौका था BRICS Summit का। PM Modi के साथ उनकी handshake की तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर India-China “bromance” की चर्चा हुई और International Media में भी ये सवाल उठा कि क्या BRICS में दिखती ये नज़दीकी Donald Trump के लिए चिंता की वजह बन रही है?
BRICS Summit खत्म हो चुका है। लेकिन अब कहानी का अगला chapter और भी दिलचस्प है—Xi Jinping Washington DC जा रहे हैं, Donald Trump से मुलाकात करने।
तो क्या Delhi के बाद Washington जाना महज़ एक coincidence है?
या फिर Diplomacy की इस chronology में कोई बड़ा message छिपा है?
इस एपिसोड में हम इसी पूरी कहानी को Dissect करेंगे। समझेंगे—
🇨🇳 China BRICS से क्या चाहता है?
🇺🇸 China और America एक-दूसरे से क्या चाहते हैं?
🇮🇳 India-China relationship में इस पूरी chronology का क्या मतलब है?
🌏 क्या China BRICS को America के counterweight के तौर पर देखता है?
🤝 Modi-Xi की बढ़ती engagement के पीछे क्या strategic calculation है?
♟️ और सबसे बड़ा सवाल—China आखिर अपना global game कैसे खेल रहा है?
इन सभी सवालों पर विस्तार से बातचीत करेंगे O.P. Jindal Global University में International Affairs पढ़ाने वाले Mohsin Raza Khan के साथ।
15 Sept 2026
Japan फिर बना सकता है Atom Bomb? | The Story of Modern Japan | Padhaku Nitin Modern Empires
Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series के पिछले एपिसोड में हमने जाना कि कैसे जापान ने युद्ध के बाद खुद को एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति में बदल दिया. लेकिन Modern Japan की कहानी सिर्फ Economic Miracle तक सीमित नहीं है.
इस एपिसोड में बात होगी उस जापान की, जहां Economic Reform, बदलती राजनीति, Religious Cult, 2011 की Tsunami, Nuclear Policy और तेजी से बढ़ती उम्रदराज आबादी ने देश के सामने नई चुनौतियां खड़ी कीं. जापान ने आर्थिक संकट से निकलने के लिए कौन से बड़े reforms किए? वे कौन से PM थे, जिन्होंने जापान की दिशा बदलने की कोशिश की? और Olympics ने जापान की global image को कैसे बदला?
साथ ही, Religious Cult से Nuclear हथियारों तक की कहानी क्या है? 1995 का Aum Shinrikyo हमला जापान के लिए बड़ा turning point क्यों बना? 2011 के Earthquake और Tsunami ने जापान की राजनीति और समाज को कैसे बदला? Fukushima Nuclear Disaster के बाद Japan की Nuclear Policy में क्या बदलाव आए?
आज जापान की घटती आबादी और लाखों खाली पड़े घर (Akiya) नई चुनौती बन चुके हैं. तो क्या Japan के Economic Model को अब बदलने की जरूरत है? घटती Population, Aging Society और बदलती Work Culture जापान के भविष्य को कैसे प्रभावित कर रहे हैं?
क्या जापान फिर से Nuclear हथियारों की ओर बढ़ रहा है? और क्या Modern Japan एक नए strategic और economic बदलाव के दौर में है?
इन तमाम सवालों के जवाब और Modern Japan की बदलती कहानी समझेंगे JNU में Japanese Studies की Prof. Srabani Roy Chaudhury के साथ.
Credit:
Producer: Manoj Rajpurohit
Host: Nitin Thakur
Sound: Rohan Bharti
Contact Padhaku Nitin - World Affairs Podcast
Guest appearances
Books guests
Based on episode analysis; this does not confirm that the show is currently accepting guests.
Pod Engine is an independent podcast discovery and analytics service and is not affiliated with or endorsed by this podcast. Artwork and show content belong to their owners. Full legal notice.
Explore this show Podcast research with Pod Engine