Podcast thumbnail for Saccha Jeevan

Saccha Jeevan

Claim This Podcast

by eternal life tv

10 episodes
Updated Daily
Accepts GuestsHas Sponsors

Podcast Overview

life changing event

Language

🇮🇳

Publishing Since

4/7/2020

1 verified contact email on file for Saccha Jeevan

Pitch yourself as a guest, propose sponsorships, or reach out directly to the host.

Recent Episodes

Episode thumbnail for चंगा करने की सामर्थ।

May 25, 2020

चंगा करने की सामर्थ।

चंगा करने की सामर्थ। तब पतरस ने कहा , चाँदी और सोना तो मेरे पास नहीं , परन्तु जो मेरे पास है वह तुझे देता हूँ : यीशु मसीह नासरी के नाम में चल फिर ( प्रेरितो के काम ३ ; ६ ) । मसीही बीमार नही है , जो चंगा होने की इच्छा कर रहा है । दुःखद , किंतु बहुतो की यही समझ रही है । नये जन्मे होकर , आपके पास परमेश्वर का " अविनाशी " जीवन है । जैसा यीशु ने कहा , मसीही के पास चंगा करने की सामर्थ है ; वह परमेश्वर के द्वारा चंगाई को विश्व तक ले जाने के लिए बुलाया गया है । वचनो का अध्ययन कीजिए और आप देखेंगे कि यीशु ने यही किया ; बाइबल कहती है वह भलाई करता फिरा और उन सबको चंगा करता फिरा जो शैतान के सताए हुए थे ( प्रेरितो के काम १०;३८ ) । प्रेरितो ने भी यही किया ; उन्होंने बीमारो को चंगाई दी । उदाहरण के लिए, प्रेरितो के काम के तीसरे अध्याय में पतरस और यूहन्ना के विषय में हमने पढ़ा , कि मंदिर में जाते समय वे एक पंगु भिखारी की ओर आकर्षित हो गए, जो कि मंदिर के द्वार पर बैठा था। और मंदिर में आने जाने वाले हर व्यक्ति से भीख मांग रहा था । पतरस का प्रत्त्युतर बहुत ही उत्साहजनक था ; उसने कहा , “ ... चाँदी और सोना तो मेरे पास नहीं , परन्तु जो मेरे पास है वह तुझे देता हूँ : यीशु मसीह नासरी के नाम में चल फिर । " और उसने उसका दाहिना हाथ पकड़कर उसे उठाया ; और तुरन्त उसके पाँवों और टखनों में बल आ गया ” ( प्रेरितो के काम ३ ; ६-७ ) । ध्यान दीजिए कि पतरस को उसको जो देना था वह “ प्रार्थना " या प्रार्थना करने की सामर्थ नही थी । यहीं पर कुछ मसीहो से चूक हो जाती है ; उन्हें लगता है कि परमेश्वर ने हमे “ बीमारी के लिए प्रार्थना करने का अधिकार दिया है " ; नही ! उसने हमे बीमारो को चंगा करने का अधिकार दिया है । मत्ती १० ; १ को पढ़िए , यह कहता है , " फिर उसने ( यीशु ) अपने बारह चेलों को पास बुलाकर , उन्हें अशुध्द आत्माओं पर अधिकार दिया , कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें " । परमेश्वर ने हमे सब प्रकार की बीमारियों और रोगो को चंगा करने का अधिकार दिया है ; ना कि कुछ वरन सब । इसलिए इससे अंतर नही पडता है कि बीमारी क्या है ; आपके पास इसको चंगा करने की सामर्थ है । यीशु ने मरकुस १६ ; १७-१८ में कहा , " और विश्वास करनेवालों में ये चिह्न होंगे कि वे मेरे नाम में दुष्टात्माओं को निकालेंगे , नई नई भाषा बोलेंगे , साँपों को उठा लेंगे , और यदि वे मृत वस्तु भी पी जाएँ तौभी उनकी कुछ हानि न होगी ; वे बीमारों पर हाथ रखेंगे , और वे चंगे हो जाएँगे " । जो आपके पास है उसको इस्तेमाल कीजिए । शैतान को अपने और अपने प्रियजनो के जीवनो में बीमारी का तांडव मत करने दीजिए । आप एक चंगा करनेवाले है , इस चेतना में चलिए । आप मेरे साथ प्रार्थना कर सकते है। प्यारे स्वर्गीय पिता , मैं आपका धन्यवाद देता हूँ उस महिमा और अनुग्रह के लिए जो मेरे अंदर चंगा करने के लिए काम कर रही है । मैं मुझमें आपके दैविय जीवन को स्वीकारता हूँ जो बीमारी , रोग और दुर्बलता को भगाती है , यीशु के नाम में । आमीन ।

Episode thumbnail for विश्वास का जानना।

May 25, 2020

विश्वास का जानना।

विश्वास का “ जानना " । अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय , और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है ( इब्रानियो ११ ; १ ) । प्रभु के साथ हमारा संबंध विश्वास का है । इससे अंतर नही पडता है कि आप बाहर से कैसा “ महसूस करते है ; भौतिक भावनाओं का इससे कोई लेनादेना नहीं है । अधिकतर , उसके साथ और उसका हमारा अनुभव मानविय शब्दो के द्वारा नहीं बताया जा सकता ; किंतु फिर भी यह एक गहरा आंतरिक “ ज्ञान है " , आपकी आत्मा में एक जागरुकता । यह मरकुस ५ में मुझे उस महिला की बात याद दिलाता है जिसको लहू की परेशानि थी । वह बारह साल से रक्त बहने की परेशानि से पीड़ित थी , और डॉक्टर भी उसकी सहायता नही कर पा रहे थे । बाइबल कहती है , “ वह यीशु की चर्चा सुनकर भीड़ में उसके पीछे से आयी और उसके वस्त्र को छू लिया ... और तुरन्त उसका लहू बहना बन्द हो गया , और उसने अपनी देह में जान लिया कि मैं उस बीमारी से चंगी हो गई हूँ ". ( मरकुस ५ ; २७-२९ ) । उसे कैसे पता था कि वह “ भावना ” जो उसने अपने शरीर में महसूस की थी वह चंगाई की थी ? यह उसका काम करता हुआ विश्वास था ! बाइबल नही कहती है “ उसने लहू को रुकते हुए देखा ” , किंतु यह कि , “ उसने अपने शरीर में जान लिया कि वह चंगी हो गई थी । " यह विश्वास की भावना है । उसी तरिके से प्रेरितो के काम के तीसरें अध्याय में मंदिर के सुंदर नामक द्वार पर लंगड़े व्यक्ति के साथ भी यही हुआ । जब पतरस ने उसको चंगाई दी , बाइबल कहती है , कि उसके टखनो और हड्डियो में बल आ गया ( प्रेरितो के काम ३ ; ७ ) । हड्डियों में भावना नहीं होती , तो यह एक भौतिक “ भावना ” नही हो सकती । किंतु कुछ उसके पैरो और हड्डियो में गया , और परमेश्वर जानता था , और उसने कहा कि उसके हड्डियो और टखनो में बल आ गया । परिणाम यह हुआ कि वह मनुष्य कूदा और चलने लगा । उसका विश्वास कार्य कर रहा था ; उसने उत्तर दिया , और उसके उत्तर देने के कारण पतरस के द्वारा बोले गए शब्दो की सामर्थ ने काम किया , और उसका चमत्कार हो गया । यह हमे याद दिलाता है जो हमने दाऊद के विषय में पढ़ा ; बाइबल कहती है , उसने “ जान " लिया कि परमेश्वर ने उसे इस्त्राएल के ऊपर राजा बना दिया है । यह केवल मानसिक या भौतिक ज्ञान नही था ; यह उसकी आत्मा में जानकारी थी । यह विश्वास का ज्ञान है , विश्वास का सुनना , यह विश्वास की भावना या पहचान है ; जैसे ही आप पवित्र आत्मा और वचन के निर्देशन और नेतृत्व के लिए संवेदनशील हो जाते है । आप मेरे साथ ये प्रार्थना कर सकते हैं। प्यारे पिता , मैं उस आत्मा के लिए आपका धन्यवाद देता हूँ जो आपने मुझे दिया है । मैं आपके निर्देशन और नेतृत्व के लिए संवेदनशील हूँ यह जानने के लिए कि हर समय क्या करना है ; वचन के द्वारा मेरी समृद्धि प्रत्यक्ष है , यीशु के नाम में । आमीन ।

Episode thumbnail for पिता का प्रेम

May 25, 2020

पिता का प्रेम

पिता का प्रेम। क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया , ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो , परन्तु अनन्त जीवन पाए ( यूहन्ना ३ ; १६ ) । आपने एक बच्चे की तरह अवश्य ही ऊपर के वचन को याद किया होगा , जैसा मैंने किया था । बच्चों के रूप में हम से यह बुलवाया जाता था , किंतु जैसे ही मैं बड़ा हो गया, और भाषा की महत्ता को समझने लगा , शब्दो की महत्ता को , तो मैं उन विचारो पर मनन किए बिना नहीं रह पाया, जो इस वचन में बताए गए है। और यह कि वास्तव में इसका अर्थ क्या है । वह कहता है , " क्योंकि परमेश्वर ने जगत से इतना प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया , ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो . . . . " । यह महामई परमेश्वर की सार्वभौमिक घोषणा है ; यह विश्व के लिए कानूनी संदेश है , एक कानूनी निर्देश । सच्चाई में यह एक नियम है । परमेश्वर ने हर एक से इतना प्रेम किया , उसने हम से इतना प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया । अब उसी वचन में मैंने पिता के प्रेम का प्रचुर प्रवाह और प्रदर्शन देखा । उस में बहुत सारे संदेश है । यह सोचिये : उसने आपके स्थान में यीशु को दे दिया , इसका अर्थ है कि वह आपसे उतना ही प्रेम करता है जितना वह यीशु से करता है । इसका अर्थ है कि आप परमेश्वर के लिए मूल्यवान है । अगर परमेश्वर ने आपसे इतना प्रेम किया , तो आप अवश्य ही उसके लिए कुछ है ; अन्यथा , उसने आपके बदले में इतना बड़ा दाम नही चुकाया होता । इसके अतिरिक्त , वह आपसे प्रेम करता है का अर्थ है, कि वह आपके ऊपर हर दिन निगाह रखे हए है : वह आपके साथ हर क्षण, और रास्ते के हर कदम में है । आपसे जुड़ी हर वस्तु का उसे ख्याल है । इस बात को आपको जीवन में असाधारण आत्म विश्वास देना चाहिए : एक सोचने का नया तरीका । वह सीमा जहाँ तक वह उसके प्रेम को दिखाने के लिए गया , यह इस बात का प्रमाण है कि आपके लिए कुछ भी बहुत अच्छा नहीं है । पौलुस ने इसको समझा और कहा , “ हम इन बातों के विषय में क्या कहें ? यदि परमेश्वर हमारी ओर है , तो हमारा विरोधी कौन हो सकता है ? जिसने अपने निज पुत्र को भी न रख छोड़ा , परन्तु उसे हम सब के लिये दे दिया , वह उसके साथ हमें और सब कुछ क्यों न देगा ? ( रोमियो ८ ; ३१ - ३२ ) । अपने लिए परमेश्वर के प्रेम के प्रति आश्वस्त हो जाईये , और उस प्रेम के द्वारा विवश हो जाईये दूसरो तक पहुँचने और उन्हें उसके लिए जीतने के लिए । परिस्थितीयो को बदलने के लिए ; अपने व्यवसाय की दशा को बदलने के लिए । उसके नाम में परिस्थितीयो के ऊपर राज्य और शासन कीजिए । हालेलुयाह ! आप मेरे साथ घोषणा कर सकते है। प्रभु ने मुझे साँपो और बिच्छुओ को रौंदने की ताकत दी है , और शत्रु की सारी सामर्थ के ऊपर भी : अब किसी भी वस्तु से मुझे कोई भी हानि नही होगी । यीशु के सर्वसामर्थी नाम में , मैं शैतानो और जीवन की, परिस्थितीयो के ऊपर राज्य और शासन करता हूँ । आमीन ।

10 total episodes available

Deep-dive analytics for Saccha Jeevan

Frequently asked questions

Have a different question and can't find the answer you're looking for? Reach out to our support team by sending us an email and we'll get back to you as soon as we can.

What is Saccha Jeevan?

life changing event

How often does this podcast release new episodes?

This podcast updates daily.

Where can I listen to this podcast?

This podcast is available on 4 platforms including Apple Podcasts, Spotify, and more. You can also use the RSS feed directly.

Does this podcast accept guests?

Information about guest appearances is not available.

Legal Disclaimer

Pod Engine is not affiliated with, endorsed by, or officially connected with any of the podcasts displayed on this platform. We operate independently as a podcast discovery and analytics service.

All podcast artwork, thumbnails, and content displayed on this page are the property of their respective owners and are protected by applicable copyright laws. This includes, but is not limited to, podcast cover art, episode artwork, show descriptions, episode titles, transcripts, audio snippets, and any other content originating from the podcast creators or their licensors.

We display this content under fair use principles and/or implied license for the purpose of podcast discovery, information, and commentary. We make no claim of ownership over any podcast content, artwork, or related materials shown on this platform. All trademarks, service marks, and trade names are the property of their respective owners.

While we strive to ensure all content usage is properly authorized, if you are a rights holder and believe your content is being used inappropriately or without proper authorization, please contact us immediately at hey@podengine.ai for prompt review and appropriate action, which may include content removal or proper attribution.

By accessing and using this platform, you acknowledge and agree to respect all applicable copyright laws and intellectual property rights of content owners. Any unauthorized reproduction, distribution, or commercial use of the content displayed on this platform is strictly prohibited.